Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi: 'झारखंड में मिल रही नोटों की...', इशारों ही इशारों में काफी कुछ बोल गए पीएम मोदी

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 04:09 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनबाद के दौरे पर आए। धनबाद में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में सत्तारूढ़ झा ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने धनबाद में झामुमो पर साधा निशाना।
    पीएम मोदी ने धनबाद में झामुमो पर साधा निशाना।

    HighLights

    1. गरीबों, आदिवासियों की चिंता और उनका कल्याण ही मोदी की गारंटी: पीएम।
    2. बरवड्डा हैलिपैड से खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री।
    3. झारखंड में झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार भ्रष्‍टाचार: पीएम।

    दिव्यांशु, धनबाद। धनबाद में भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झामुमो गठबंधन को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। धनबाद के बरवाड्डा हवाई पट्टी मैदान में उनको सुनने आई जनता के उत्साह से अभिभूत प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होकर रहेगी।

    आपसे 400 पार के लिए मांग रहे समर्थन: मोदी

    झारखंड के गरीब आदिवासियों के धन संपदा की लूट करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ये पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का नाम लेकर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया था उसका उद्घाटन भी किया है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं। गरीबों, आदिवासियों की चिंता और उनका कल्याण ही मोदी की गारंटी है। इसीलिए आपसे तीसरी बार 400 पार के लिए समर्थन मांग रहे हैं।

    मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा: पीएम

    खुली जीप से मंच पर आए मोदी, लगा अबकी बार 400 पर का नारा बरवड्डा हैलिपैड से खुली जीप में सवार होकर प्रधानमंत्री मंच तक पहुंचे। जीप में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और अन्नपूर्णा देवी थीं।

    खबरें और भी

    सभा स्थल पर जीप में सवार मोदी ने धूम कर सबका अभिवादन किया तो लोग अबकी बार 400 पार का नारा लगाते रहे। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां आते ही 400 पार के नारे की गूंज उन्हें सुनाई दे रही है। यह नारा इस बात का भरोसा है कि लोग मोदी की गारंटी को मान रहे हैं।

    झारखंड में लूटी जा रही लोगों की कमाई: मोदी

    उन्होंने कहा कि यहां कई पुराने लोग भी उन्हें दिखे जो संगठन में उनके कार्यकाल के दौरान सहयोगी रहे थे। परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण पर प्रहार प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में झामुमो कांग्रेस गठबंधन सरकार को परिवारवादी और भ्रष्टाचारी बताते हुए तुष्टीकरण पर भी निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि इनकी नीतियों की वजह से ही घुसपैठ की समस्या बढ़ी है। जनता की कमाई लूटकर ये लोग अपना घर भरने में लगे रहते हैं। झारखंड मं जबसे गठबंधन सरकार बनी है तब से स्थिति बदतर हुई है।

    झारखंड में नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। इतना भ्रष्टाचार हो रहा है कि लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। जबकि भाजपा का मकसद है तेज गति से विकास करना।

    झामुमो को बताया जमकर खाओ पार्टी: प्रधानमंत्री

    झामुमो को बताया जमकर खाओ पार्टी प्रधानमंत्री ने झामुमो को जमकर खाओ पार्टी बताया। कहा कि केंद्र सरकार की राशि से गरीबों के लिए जो पक्के मकान बनाए जा रहे हैं उसमें भी कमीशन लिया जा रहा है।

    ऐसे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है तो वो बहाने बना रहे हैं। उनकी जिंदगी जेल में गुजरनी चाहिए, जिन्होंने जनता का पैसा लूटा है उन्हें यह राशि लौटानी होगी यह मोदी की गारंटी है।

    आदिवासियों के कल्याण के लिए बनाई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि झारखंड के प्रमिटिव ट्राइबल समुदाय जिनमें सबर, बिरहोर, असुर शामिल हैं उनके विकास के लिए हजारों करोड़ की योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। आदिवासी समाज का विकास भाजपा की प्राथमिकता है।

    भाजपा ने ही आदिवासियों के लिए अलग राज्य बनाया, अलग बजट का प्रविधान किया, अलग मंत्रालय बनाया। भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा का अलग संग्रहालय बनाया।

    प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, ढुलु महतो, राज सिन्हा, पीएन सिंह, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, सुरेश साहू समेत अन्य नेता मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: हावड़ा-नई दिल्‍ली रूट को PM मोदी ने दी संजीवनी, 12334 करोड़ की लागत से बिछेंगी दो नई रेल लाइन

    यह भी पढ़ें: यात्रीगण गौर फरमाए! दो मार्च से रात में प्रतिदिन चलेगी टाटानगर-बादामपहाड़ ट्रेन, पढ़ें टाइम टेबल और रूट की पूरी जानकारी