यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झारखंड के लिए पीएम मोदी ने लगा दी तोहफों की झड़ी, 26 फरवरी को 226.71 करोड़ की देंगे सौगात
26 फरवरी का दिन रेलवे के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन पीएम मोदी 26.71 करोड़ की सौगात जो देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर में निर्मित हो चु ...और पढ़ें

HighLights
- गोमो समेत 17 अंडरपास के साथ पाथरडीह में बनेगा नया सबवे।
- पाथरडीह के भाटडीह रेल फाटक पर नए अंडरपास निर्माण योजना का करेंगे शिलान्यास।
जागरण संवाददाता, धनबाद। 26 फरवरी का दिन रेलवे के लिए बेहद खास होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर में निर्मित हो चुके रेल ओवरब्रिज व अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। साथ ही नए ओवरब्रिज, अंडरपास समेत अन्य नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
इन जगहों के अंडरपास का होगा उद्घाटन
धनबाद रेल मंडल के झारखंड के हिस्से वाले अलग-अलग शहरों को प्रधानमंत्री की ओर से 226.71 करोड़ की 20 सौगातें मिलेंगी। धनबाद के गोमो व बोकारो के तेलो के बीच दो अंडरपास समेत 17 नवनिर्मित अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
पाथरडीह के भाटडीह रेल फाटक पर नए अंडरपास निर्माण योजना का शिलान्यास करेंगे। बरकाकाना- गढ़वा रोड और हजारीबाग रोड स्टेशन के पास रेलवे और राज्य सरकार की ओर से नए रेल ओवरब्रिज निर्माण योजना का भी शिलान्यास करेंगे।
पीएम के कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने झोंक दी पूरी ताकत
पीएम के मेगा कार्यक्रम को लेकर रेलवे ने पूरी ताकत झोंक दी है। अलग-अलग स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर सीनियर अधिकारियों से लेकर सुपरवाइजर तक मौजूद रहेंगे, जिसकी सूची भी जारी कर दी गई है।
खबरें और भी
इन स्थानों के नए अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन