Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Dhanbad Visit : 'भारत को 2047 से पहले विकसित बनाना है...', पीएम मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगातें, संबोधन की प्रमुख बातें

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 12:40 PM (IST)

    PM Modi Dhanbad Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने सिंदरी में कई रेल परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। इ ...और पढ़ें

    PM Modi Dhanbad Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगातें, पढ़ें संबोधन की प्रमुख बातें
    PM Modi Dhanbad Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगातें, पढ़ें संबोधन की प्रमुख बातें

    डिजिटल डेस्क, धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी में कई रेल परियोजनाओं को हरि झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35,700 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें...

    • प्रधानमंत्री मोदी ने जोहार कहकर से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खाद कारखाने को जरूर शुरू करवाऊंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है।
    • मैं 2018 में इस फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करने आया था। आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।
    • भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च हो सकेगा।
    • आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। अर्थव्यवस्था के जो आंकड़े आए हैं, वो बहुत उत्साह से भरने वाले हैं। भारत ने सारे अनुमानों से और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर से दिसंबर के क्वार्टर में 8.4 फीसदी की विकास दर हासिल करके दिखाई है।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है। हमें 2047 से पहले अपने देश को विकसित बनाना है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है।
    • इसी गति से आगे बढ़ते हुए ही हमारा देश विकसित बनेगा। विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित बनाना उतना ही जरूरी है। केंद्र सरकार इस दिशा में हर तरह से झारखंड को सहयोग कर रही है। मुझे विश्वास है कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती विकसित भारत के संकल्पों की ऊर्जा शक्ति बनेगी। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं बहुत-बहुत धन्यवाद जोहार।

    यह भी पढ़ें

    PM Modi Dhanbad Visit LIVE: यह मोदी की गारंटी है... PM ने सिंदरी में हर्ल कारखाने का किया उद्घाटन, कहा- जैसा कहा था वैसा किया

    PM Modi Dhanbad Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को तैयार धनबाद, मिश्रित भवन चौक से लेकर बरवाअड्डा तक पुलिस तैनात