Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रिंस खान गैंग पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, हथियार के साथ दो दबोचे गए; बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे सभी

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 04:02 PM (GMT+05:30)

    दिवाली के दिन धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के सदस्य समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। औचक निरीक्षण के दौरान विन ...और पढ़ें

    प्रिंस खान गैंग पर धनबाद पुलिस का शिकंजा
    प्रिंस खान गैंग पर धनबाद पुलिस का शिकंजा

    HighLights

    1. बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस मैगजीन पुलिस ने बरामद
    2. विनोद बिहारी चौक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। दिवाली-धनतेरस के दौरान धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। औचक चेकिंग के दौरान विनोद बिहारी चौक, वासेपुर रोड में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के सदस्य समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस मैगजीन पुलिस ने बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों को ढूंढ रही है।

    बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम

    एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में अनुज कुमार शर्मा विशनपुर तथा आदित्य प्रसाद सिंह सरायढेला का रहने वाला है। बिहार के मुंगेर से इन लोगों ने हथियार मंगवाए थे। किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की कोशिश में जुटे थे तभी पुलिस के हाथ लग गए।

    औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी सफलता

    जानकारी के अनुसार, विनोद बिहारी चौक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी चेकिंग देख अनुज कुमार शर्मा अपनी बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने इन अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ा तो उसके पास से हथियार बरामद हुए। पुलिस उसकी बाइक भी जब्त की।

    पूछताछ के दौरान अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि आदित्य से उसने हथियार लिया था। उसके निशानदेही पर सराय ढेला में छापेमारी कर आदित्य को पकड़ा गया। अनुज कुमार शर्मा के साथ दो अन्य युवक भी पकड़े गए थे।

    हालांकि, उसकी संलिप्तता के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। लिहाजा, उसे थाना से जमानत पर छोड़ा गया है। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: चोरों में नहीं है भगवान का भय, मंदिर से ले उड़े डेढ़ लाख के गहने; मूर्ति भी गायब

    यह भी पढ़ें: धनबाद में प्रिंस खान का तांडव: छोटे-बड़े कारोबारियों को करता है टारगेट, रंगदारी नहीं मिली तो सीधे चलवा देता है गोली

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गैंग के छोटू समेत 7 को दबोचा; व्यापारी पर चलाई थी गोली