Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad News: धनबाद में मनोरोगियों को अब रांची जाने की जरूरत नहीं, तीन साल बाद जिले को मिला मनोचिकित्सक

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 11:40 AM (IST)

    स्वास्थ विभाग में भारी संख्या में सिविल सर्जन एसीएमओ और चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। तीन साल बाद धनबाद के सदर अस्पताल में मनोचिकित्सक की नि ...और पढ़ें

    धनबाद के सदर अस्पताल में तीन साल बाद मनोचिकित्सक की नियुक्ति
    धनबाद के सदर अस्पताल में तीन साल बाद मनोचिकित्सक की नियुक्ति

    जागरण संवाददाता, धनबाद: स्वास्थ विभाग की ओर से बड़ी संख्या में सिविल सर्जन, एसीएमओ और चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। तीन साल बाद धनबाद को फिर से मनोचिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार मिले हैं। पहले डॉक्टर संजय चंदनक्यारी में तैनात थे। सरकार की अधिसूचना के बाद उन्हें झरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है।

    अब शहर में ही होगा मनोरोगियों का इलाज

    धनबाद में मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आने वाले रोगियों को रांची जाना पड़ रहा था, लेकिन अब डॉक्टर संजय से मेडिकल कॉलेज में सहयोग लिया जा सकता है।

    रेडियोलॉजी विभाग को फिर नहीं मिले कोई डॉक्टर

    वहीं, मेडिकल कॉलेज को रेडियोलॉजी विभाग को लेकर एक बार फिर से निराशा मिली है। लगभग 2 वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार कर रहे विभाग को इस बार भी मायूस होना पड़ा है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्तर पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। केवल कर्मियों के सहारे एक्सरे विभाग चल रहा है।

    डॉ. रोहित गौतम को जिला टीकाकरण की जिम्मेदारी

    सदर अस्पताल में बतौर सर्जन तैनात डॉक्टर रोहित गौतम को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें धनबाद का जिला टीकाकरण पदाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार साहिबगंज में मेडिकल अफसर के पद पर तैनात थे। ज्ञात हो कि धनबाद में टीकाकरण की स्थिति पूरे झारखंड में 22वें स्थान पर चली गई थी। खसरा से धनबाद में 3 बच्चों की मौत भी हुई थी। दो बार केंद्रीय टीम ने आकर यहां निरीक्षण किया। अब जाकर टीकाकरण पदाधिकारी का मुख्यालय ने तबादला किया है।

    खबरें और भी

    सदर अस्पताल में प्रभारी का पद हुआ खाली

    जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सदर अस्पताल का प्रभारी उपाधीक्षक बनाया गया था। हालांकि, अब उनके जाने के बाद सदर अस्पताल के प्रभारी का पद खाली हो गया है। इस पद पर सरकार ने अभी तक कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है। अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पद के लिए जल्द दूसरी अधिसूचना निकाली जाएगी। सदर अस्पताल के प्रभारी के लिए कई लोग रेस में हैं।