Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरी रथयात्रा के लिए गोमो होकर चलेगी विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:45 PM (IST)

    Puri Rath Yatra Special Train: रेलवे ने पुरी रथयात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनंदविहार से भुवनेश्वर तक एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय ...और पढ़ें

    आनंदविहार से भुवनेश्वर के बीच चलेगी पुरी रथ यात्रा स्पेशल। (फोटो प्रतीकात्मक)

    आनंदविहार से भुवनेश्वर के बीच चलेगी पुरी रथ यात्रा स्पेशल। (फोटो प्रतीकात्मक)

    HighLights

    1. पुरी रथयात्रा हेतु विशेष ट्रेन की घोषणा।

    2. आनंदविहार से भुवनेश्वर तक गोमो होकर चलेगी।

    3. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केवल एसी कोच।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। पुरी रथयात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुरी के लिए रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। एक विशेष ट्रेन आनंदविहार से भुवनेश्वर के बीच गोमो जंक्शन होकर भी चलेगी, जिससे झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    गोमो होकर आनंदविहार से भुवनेश्वर के बीच रथ रथ स्पेशल ट्रेन चलेगी। मंगलवार देर रात 12:30 पर आनंदविहार से रवाना हुई ट्रेन गाजियाबाद, गोविंदपुरी, मीजापुर, डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेरी आन सोन, गया, कोडरमा होकार बुधवार रात 10:15 पर गोमो आएगी।

    गोमो में 10 मिनट का ठहराव दिया गया है। रात 10:25 पर खुल कर आद्रा, बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मिदनापुर, हिजली, बालासोर होकर गुरुवार दिन 11:00 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इस ट्रेन में केवल एसी कोच जोड़े गए हैं। गोमो से भुवनेश्वर तक थर्ड एसी के लिए 1185, सेकंड एसी 1675 तथा फर्स्ट एसी का किराया 2570 रुपये चुकाना होगा।

    ट्रेन का ठहराव गोमो सहित निर्धारित स्टेशनों पर होगा। रेलवे ने यात्रियों से समय-सारिणी और आरक्षण की जानकारी पहले से प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

    खबरें और भी