Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने झारखंड में दी तीन चीजों की गारंटी, बोले- सरकार बनते ही वादे करेंगे पूरे

    By Chandan Sharma Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 11:49 AM (IST)

    न्याय यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को धनबाद पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा पूरे देश मे हिंसा फैला रही है। इस नफरत के बाजार में कांग्रे ...और पढ़ें

    राहुल गांधी ने झारखंड में दी तीन चीजों की गारंटी, बोले- सरकार बनते ही वादे करेंगे पूरे
    राहुल गांधी ने झारखंड में दी तीन चीजों की गारंटी, बोले- सरकार बनते ही वादे करेंगे पूरे

    बलवंत कुमार, धनबाद। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को धनबाद पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा पूरे देश मे हिंसा फैला रही है। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोल रखा है।

    उन्होंने कहा कि इस बार की भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा गया है। इसके पांच कारण है। भाजपा की सरकार में देश को आर्थिक नुकसान हुआ है।

    शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी- राहुल गांधी 

    राहुल गांधी ने कहा कि दो तीन पूंजीपतियों को देश की सारी पूंजी सौंप दी गई है। जीएसटी व नोटबंदी के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है। पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में सौंप कर दलित व आदिवासियों के अधिकार छीना जा रहा है। अब बोकारो के स्टील फैक्ट्री को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है।

    राहुल ने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल कांग्रेस ही कर सकती है। यही कारण है कि अपने शासन काल में कांग्रेस ने पेसा और जमीन अधिग्रहण जैसे कानून बनाये। राहुल गांधी ने यह वादा भी किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी रहेगी।

    अब ले लो सेल्फी

    न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बैंक मोड़ में महज 10 मिनट में अपना भाषण दिया। भाषण खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि अब जिसे भी जितनी सेल्फी लेनी है, ले सकते हैं। इसके लिए राहुल गांधी ने अपनी खुली जीप के ऊपर लगे राड पर बैठ गए। कार्यकर्ता और आप लोग उनकी जीप के सामने सेल्फी लेने में लग गए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट को लेकर चंपई सोरेन ने दिया जवाब, हेमंत पर भी खुलकर बोले नए मुख्यमंत्री; पढ़ें Exclusive Interview

    ये भी पढ़ें:  झारखंड में अब तक 11 बार हुआ फ्लोर टेस्ट, तीन बार बहुमत साबित करने में नाकाम रही सरकार; पढ़ें सभी दलों का हाल