विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीरज हत्याकांड: संजीव सिंह के आवास पर छापेमारी

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Wed, 12 Apr 2017 04:56 PM (IST)

नीरज सिंह हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने आज संजीव सिंह के आवास पर छापेमारी की।

नीरज हत्याकांड: संजीव सिंह के आवास पर छापेमारी
नीरज हत्याकांड: संजीव सिंह के आवास पर छापेमारी

धनबाद, जेएनएन। नीरज सिंह हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने आज संजीव सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ और ‘कुंती निवास’ पर छापेमारी की। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार की खोज के लिए यह छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल का नेतृत्व डीएसपी कर रहे हैं। इधर, आज सुबह सरायढेला थानाक्षेत्र में जहां सिंह मेंशन स्थित है, दुकानें बंद रहीं।

गौरतलब है कि मंगलवार को नीरज सिंह की हत्या के आरोपी संजीव सिंह ने वारंट जारी होने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह ने सरायढेला थाने में सरेंडर किया था।

पुलिस ने इस मामले के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट से हत्याकांड के नामजद आरोपी सह झरिया विधायक के खिलाफ सोमवार को ही गिरफ्तारी वारंट लिया था। पुलिस ने कोर्ट से संजीव सिंह के खिलाफ सर्च वारंट भी लिया था।⁠⁠⁠⁠

यह भी पढ़ेंः नीरज सिंह हत्याकांड में भाजपा विधायक संजीव का समर्पण, जेल

यह भी पढ़ेंः नीरज हत्याकांड में पूर्णिमा सिंह ने मांगा लोगों का साथ