Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए रेलवे के चीफ लोको इंस्पेक्टर, टुकड़ों में बंटा शरीर

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    कोडरमा स्टेशन के समीप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे के मुख्य लोको इंस्पेक्टर बी. चंपिया की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

    कोडरमा स्टेशन पर घटी घटना। (फाइल फोटो)

    कोडरमा स्टेशन पर घटी घटना। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कोडरमा स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे सीएलआई की मौत।

    2. मृतक बी. चंपिया धनबाद के निवासी थे, कोडरमा में कार्यरत।

    3. रेलकर्मियों में अधिकारी द्वारा मानसिक प्रताड़ना की चर्चा।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे के मुख्य लोको इंस्पेक्टर-सीएलआइ कोडरमा स्टेशन के समीप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गये। नई से हावड़ा जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद ट्रेन के चालक ने स्थानीय रेल थाने को सूचना दी।

    रेल पुलिस की मदद से ट्रैक पर ट़कड़ों में बिखरे शव को हटाया गया। जेब से बरामद आइ कार्ड से शव की पहचान सीएलआइ बी चंपिया के रूप में हुई। सूचना मिलते ही उनका परिवार धनबाद से कोडरमा के लिए रवाना हो गया। 

    धनबाद के हीरापुर डीएस कालोनी के पास बिजोया इंक्लेव के सी-ब्लाक में रहने वाले चंपिया कोडरमा में पोस्टेड थे। उनका परिवार धनबाद में ही रह रहा था, जिनमें पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा है। घटना के बाद रेलवे की ओर से वाहन उपलब्ध कराया गया, जिससे मृतक का परिवार कोडरमा गया।

    चाइबासा के रहने वाले थे रेलकर्मी

    सीएलआइ बी चंपिया झारखंड के चाइबासा के रहने वाले थे। कोडरमा में शव के पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिक शरीर चाइबासा ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार वहीं होगा। उनके अन्य रिश्तेदार भी रेलवे में सेवारत बताए जाते हैं।

    खबरें और भी

    मानसिक रूप से परेशान थे सीएलआइ

    घटना को लेकर रेल कर्मचारियों के बीच यह चर्चा हो रही है कि सीएलआइ किसी अधिकारी की प्रताड़ना से मानसिक रूप से काफी तनाव में थे। कुछ दिनों पूर्व अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसे वह सहन नहीं कर सके। हालांकि उनके स्वजन की ओर से फिलहाल ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।