Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Bhagalpur Train: हफ्ते में 3 दिन धनबाद होकर चलेगी रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम टेबल

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 07:00 AM (IST)

    धनबाद से रांची-भागलपुर के लिए सावन स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। यह ट्रेन भागलपुर से 11 जुलाई और रांची से 12 जुलाई से हर सप्ताह तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन ...और पढ़ें

    12 जुलाई से सप्ताह में तीन दिन धनबाद होकर रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन
    12 जुलाई से सप्ताह में तीन दिन धनबाद होकर रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन

    HighLights

    1. रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन को मंजूरी
    2. 11 जुलाई से भागलपुर और 12 से रांची से चलेगी
    3. सुल्तानगंज होकर जाने से कांवरियों को राहत

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर रांची से भागलपुर के लिए सावन स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिल गई। भागलपुर से 11 तथा रांची से 12 जुलाई से सप्ताह में तीन दिन स्पेशल ट्रेन चलेगी। सुल्तानगंज होकर चलने वाली एकलौती ट्रेन रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में लंबी प्रतीक्षासूची होने से स्पेशल ट्रेन बाबा नगरी देवघर के साथ-साथ बाबा वैद्यनाथ को जल अर्पण के लिए सुल्तानगंज जानेवाले कांवरियों को राहत देगी।

    रांची व भागलपुर दोनों ओर से 11 अगस्त तक 14-14 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, स्लीपर के नौ व दो एसएलआरडी कोच जुड़ेंगे। बुधवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।

    टाइम टेबल

    08610 रांची-भागलपुर सावन स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी। रांची से रात 11:00 बजे रवाना होकर देर रात 1:15 पर बोकारो, अलसुबह 4:05 पर धनबाद, सुबह 7:20 पर जसीडीह, दिन में 11:57 पर सुल्तानगंज और दोपहर 1:00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    08609 भागलपुर-रांची सावन स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को चलेगी। भागलपुर से दोपहर 1:45 पर रवाना होगी। दोपहर 2:08 पर सुल्तानगंज, शाम 7:35 पर जसीडीह, रात 11:20 पर धनबाद, देर रात 1:15 पर बोकारो तथा अलसुबह 3:50 पर रांची पहुंचेगी।

    10 से बरकाकाना-कोडरमा होकर रांची-भागलपुर सावन स्पेशल ट्रेन

    रांची से भागलपुर के बीच बरकाकाना व कोडरमा होकर सावन स्पेशल ट्रेन चलेगी। रांची से 10 जुलाई से 10 अगस्त तक मंगलवार, गुरुवार व रविवार तथा भागलपुर से 11 जुलाई से 11 अगस्त तक चलाई जाएगी।

    खबरें और भी

    • 08646 रांची-भागलपुर सावन स्पेशल रांची से रात 11 बजे चलकर बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, नवादा, सुल्तानगंज होकर दोपहर 12:05 पर भागलपुर पहुंचेगी।
    • 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल भागलपुर से दोपहर 1:10 पर चलकर अगले दिन अलसुबह 3:30 पर रांची पहुंचेगी। बुधवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।