Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रांची-टोरी रेल मार्ग पर 24 ट्रेनें हुईं रद, कुछ का रूट भी बदला; सामने आई ये वजह

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 10:13 AM (IST)

    रांची-टोरी रेल मार्ग पर फ्लाइओवर व एलिवेटेड रोड सह ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रविवार से 15 दिनों तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पैसेंजर व लंबी दूरी की 2 ...और पढ़ें

    पैसेंजर व लंबी दूरी की 24 ट्रेनें रद
    पैसेंजर व लंबी दूरी की 24 ट्रेनें रद

    HighLights

    1. बर्द्धमान-हटिया मेमू व रांची-हावड़ा इंटरसिटी समेत 24 ट्रेनें रद
    2. राजधानी, दुरंतो व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रेल यात्रियों की परेशानी रविवार से बढ़ जाएगी। रेलवे ने 19 जनवरी से अगले 15 दिनों तक अलग-अलग दिनों में पैसेंजर व लंबी दूरी की 24 ट्रेनों को रद करने की घोषणा कर दी है। इनमें धनबाद से गुजरने वाली बर्द्धमान-हटिया मेमू के साथ गोमो व बोकारो होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

    पैसेंजर ट्रेनें 19 व 20 जनवरी से लगातार 10-12 दिनों तक नहीं चलेंगी। राजधानी, दुरंतो व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी। इनके साथ ही धनबाद व बोकारो होकर चलने वाली मालदा टाउन-सूरत व दो स्पेशल ट्रेनें मार्ग परिवर्तित कर चलेंगी। मार्ग में बदलाव के कारण रांची नहीं जाएंगी।

    रेलवे की ओर से बताया गया कि रांची-टोरी रेल मार्ग पर सिरमटोली चौक पर 4-लेन फ्लाइओवर व एलिवेटेड रोड सह ओवरब्रिज निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से ट्रेनें अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।

    रद की गई ट्रेनें

    • 13503 - बर्द्धमान-हटिया मेमू 19 से 30 जनवरी तक।
    • 19504 - हटिया-बर्द्धमान मेमू 20 से 31 जनवरी तक।
    • 18627 - हावड़ा-रांची इंटरसिटी 20 से 31 जनवरी तक।
    • 18628 - रांची-हावड़ा इंटरसिटी 20 से 31 जनवरी तक।
    • 58033 - रांची-बोकारो पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
    • 58034 - बोकारो-रांची पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
    • 58663 - हटिया-सांकी पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
    • 58664 - सांकी-हटिया पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
    • 58665 - हटिया-सांकी पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
    • 58666 - सांकी-हटिया पैसेंजर 20 जनवरी से दो फरवरी तक।
    • 12826 - आनंदविहार टर्मिनल -रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 29 जनवरी।
    • 12825 - रांची-आनंदविहार टर्मिनल झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 जनवरी।
    • 12281- भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 29 जनवरी।
    • 12282 - नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 30 जनवरी।
    • 20839 - रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 29 जनवरी।
    • 20840 - नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 31 जनवरी।

    रांची नहीं जाएंगी ये तीन ट्रेनें

    1. 18 व 25 जनवरी को चलने वाली 06055 पोदनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन राउरकेला, रांची, मूरी व कोटशिला के बदले राउरकेला, सिनी, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर चलेगी।
    2. 25 जनवरी को चलने वाली 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस राउरकेला, रांची, मूरी व कोटशिला के बदले राउरकेला, सिनी, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर चलेगी।
    3. 21 व 28 जनवरी को चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन राउरकेला, रांची, मूरी व कोटशिला के बदले राउरकेला, सिनी, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर चलेगी।

    20 से 31 जनवरी तक आधे घंटे लेट चलेगी वंदे भारत

    ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 20 से 31 जनवरी तक रांची से आधे घंटे लेट से रवाना होगी। विलंब से चलने से गंतव्य तक लेट पहुंचने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें

    Train Canceled List: माता वैष्णो देवी जाने वाली 65 ट्रेनें रद, कई का बदला समय; यहां देखें लिस्ट

    इंतजार खत्म... कश्मीर तक रेल को मिली हरी झंडी, बर्फीले रास्तों से होकर जाएगी वंदे भारत; क्या होंगी खासियतें?

    खबरें और भी