Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों का पुंदाग स्टेशन पर अस्थायी ठहराव, रेलवे ने बताई वजह

    Updated: Wed, 20 May 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

    Anand Marg Conference धनबाद-रांची रेलखंड के पुंदाग स्टेशन पर आनंद मार्ग धर्म सम्मेलन के लिए 18 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव घोषित किया गया है। यह व्यवस्था ...और पढ़ें

    धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

    धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पुंदाग स्टेशन पर 18 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव।

    2. आनंद मार्ग धर्म सम्मेलन के लिए रेलवे की पहल।

    3. धनबाद-रांची रेलखंड पर यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। आनंद मार्ग धर्म सम्मेलन को लेकर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। धनबाद-रांची रेलखंड के पुंदाग स्टेशन पर 18 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की गई है। बुधवार से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का पुंदाग स्टेशन पर ठहराव शुरू हो जाएगा।

    इनमें धनबाद-रांची इंटरसिटी, रांची-धनबाद इंटरसिटी, रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस, संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस, रांची-दुमका-गोड्डा व गोड्डा-दुमका-रांची एक्सप्रेस, गोड्डा-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस, हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस तथा पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस शामिल हैं।

    इसके अलावा राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का ठहराव 21 मई से तथा हावड़ा-रांची और रांची-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव 24 मई से पुंदाग स्टेशन पर शुरू होगा। रेलवे के इस निर्णय से सम्मेलन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।