Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद मेयर चुनाव जीतने के बाद संजीव सिंह की BJP में होगी सम्मानजनक वापसी, शोकाज नोटिस होगा वापस

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 08:28 PM (IST)

    धनबाद नगर निगम मेयर चुनाव में संजीव सिंह की एकतरफा जीत के बाद भाजपा में उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी ने बागी चुनाव लड़ने पर उन्हें शोकाज न ...और पढ़ें

    धनबाद मेयर संजीव सिंह। (जागरण)

    धनबाद मेयर संजीव सिंह। (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम के मेयर चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज कर अपने विरोधियों को पस्त कर दिया है।

    संजीव सिंह ने भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ा था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें शोकाज (कारण बताओ नोटिस) जारी किया था।

    हालांकि, इस प्रचंड जीत के बाद भाजपा के भीतर उनकी विधिवत वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पार्टी उनका शोकाज नोटिस वापस ले सकती है।

    इसकी पुष्टि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रविवार को दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा। कहा कि इस पर प्रदेश अध्यक्ष को निर्णय लेना है।

    संकेत दिया कि उन्हें जल्द ही भाजपा की सक्रिय सदस्यता दी जा सकती है। उनकी पत्नी रागिनी सिंह (झरिया विधायक) का पार्टी में मजबूत कद संजीव की वापसी को और आसान बना रही है।

    नीरज सिंह हत्याकांड में अगस्त 2025 में कोर्ट से बरी होने के बाद संजीव सिंह के लिए यह चुनाव एक अग्निपरीक्षा की तरह था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने जनता के बीच जिस तरह अपनी पकड़ दिखाई, उसने विरोधियों के सभी समीकरणों को ध्वस्त कर दिया।

    भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कमेटी की टीम धनबाद पहुंच कर इस संबंध में बातचीत करेगी। यह सारा कार्य अंदर ही अंदर शुरू हो गया है। उधर चिरकुंडा नगर पंचायत में भी अब सब कुछ ठीक करने को लेकर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज कुंभकार ने भी हरी झंडी दे दी है।

    सुनीता देवी को नगर पंचायत का अध्यक्ष बनते ही सारे बागी को घर वापसी लगभग हो गई है। यहां भाजपा के नेतृत्व में सुनीता देवी का विजय जुलूस निकाल कर पार्टी में सबकुछ फिर से जनता के बीच सामान्य होने के संकेत दिए गए है।

    यह भी पढ़ें- भाजपा के बागी संजीव सिंह के सिर सजा Dhanbad Mayor का ताज, चंद्रशेखर अग्रवाल बने रनर-अप

    खबरें और भी