Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चहारदीवारी फांद स्कूल में घुस आया दरिंदा, छात्रा के साथ करने लगा जबरदस्ती; मासूम ने मचाया शोर फिर...

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 04:33 PM (IST)

    धनबाद के एक सरकारी स्कूल में पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपित युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर ...और पढ़ें

    धनबाद में स्कूली छात्रा से छेड़खानी, आरोपी युवक फरार। (सांकेतिक फोटो)
    धनबाद में स्कूली छात्रा से छेड़खानी, आरोपी युवक फरार। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. धनबाद के सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा के साथ गंदी हरकत
    2. पुलिस ने आरोपित युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की

    जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है।

    घटना के बाद आरोपित युवक फरार हो गया। जबकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि मध्याह्न भोजन के दौरान छात्रा खाना खाने के बाद स्कूल के अंदर बने एक कमरे के पीछे चली गई। उसी वक्त उसके साथ छेड़खानी की घटना घटी।

    छेड़खानी के कारण छात्रा का शर्ट भी फट गई। छात्रा के शोर मचाने पर अन्य छात्राएं भी पहुंची। इसके बाद युवक फरार हो गया।

    आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी

    सूचना मिलने पर स्थानीय थाना प्रभारी मनोज पांडेय दल-बल के साथ स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। आरोपित युवक चांदमारी का रहने वाला बताया जाता है।

    मामले को लेकर प्राचार्य ने क्या कहा?

    मामले को लेकर प्राचार्य ने बताया कि युवक स्कूल के अंदर कैसे आया यह किसी काे पता नहीं चल पाया है। जबकि यह स्कूल चारों तरफ से चाहरदीवारी से घिरा हुआ है। स्कूल के अंदर आने जाने के लिए एक ही मुख्य दरवाजा है। इन दिनों स्कूल के अंदर एक पूजा पंडाल बनाने का काम चल रहा है। यहां लंबे समय से दुर्गा पूजा होते आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Rape Case: नाबालिग छात्रा से ट्रक चालक ने किया दुष्कर्म; लखनऊ ले जाकर सड़क किनारे छोड़ा, दो दोस्त गिरफ्तार

    RIMS Molestation Case: रिम्स में हाउस सर्जन से लिफ्ट में छेड़छाड़, छात्रा ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को कराया गिरफ्तार