विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: झारखंड के इस अस्पताल में होंगी भर्तियां, जल्द की जाएगी नियुक्ती; ये कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sat, 29 Jun 2024 06:20 PM (IST)

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 100 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें नर्स पारामेडिकल कर्मी ...और पढ़ें

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 100 पदों पर कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 100 पदों पर कर्मचारियों की जल्द होगी भर्ती

HighLights

  1. इन पदों पर नर्स, पारामेडिकल कर्मी, असिस्टेंट आदि की होगी भर्ती
  2. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कर्मचारियों की भी होगी भर्तियां

जागरण संवाददाता, धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों की जल्द बहाली शुरू होगी। लगभग 100 पदों के लिए नर्स, पारामेडिकल कर्मी, असिस्टेंट आदि की भर्ती होगी। इस दिशा में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज में फिलहाल 500 कर्मी एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर यहां सेवा दे रहे हैं। लेकिन हर दिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कर्मचारियों की कमी महसूस हो रही है। इसी को देखते हुए कर्मचारी की संख्या बढ़ाई जाएगी। जुलाई महीने में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग में भी भरे जाएंगे खाली पद

इधर राज्य सरकार ने विभिन्न सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दे रहे कर्मियों की जानकारी मांगी है। यहां खाली पदों की भी संख्या मांगी गई है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द नर्स, पारा मेडिकल कमी, काउंसलर सुमित अन्य पदों के लिए बहाली निकलने वाली है।

इससे जुड़ी तमाम जानकारी कार्मिक विभाग ने मांगी है। सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि खाली पदों पर सरकार जल्द बहाली निकलने वाली है। कई पदों के लिए बहाली निकल चुकी है। मानव संसाधन होने पर इसका सीधा लाभ मरीजों को मिल पाएगा।

ये भी पढे़ं-

Jharkhand में इन शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी तेज, भरे जाएंगे 26 हजार पद; CM चंपई सोरेन ने दिए निर्देश

प्रयोगशाला सहायक नियुक्ति का परिणाम 6 महीनों से अटका, अभ्यर्थियों ने CM चंपई सोरेन से की ये मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।