विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हताशा में फेंकता था ट्रेंनों पर पत्थर, शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करनेवाला आरोपी बोकारो से गिरफ्तार

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:30 AM (IST)

हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर शीशा तोड़ने वाले आरोपी बजरंगी डोम को आरपीएफ धनबाद ने दुगदा स्टेशन के पास ...और पढ़ें

आरोपी बजरंगी ने नशे और चोरी की नीयत से किया हमला।

आरोपी बजरंगी ने नशे और चोरी की नीयत से किया हमला।

HighLights

  1. शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

  2. आरपीएफ धनबाद ने दुगदा स्टेशन के पास से पकड़ा।

  3. आरोपी ने नशे और चोरी की नीयत से पत्थर फेंका।

जागरण संवाददाता, धनबाद। हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस (12020) पर पथराव कर शीशा तोड़ने वाले आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल धनबाद की टीम ने शनिवार को दुगदा स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रिफ्यूजी मार्केट निवासी 19 वर्षीय बजरंगी डोम के रूप में हुई है।

पूछताछ के बाद आरपीएफ ने उसे रेलवे न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि 10 सितंबर को चंद्रपुरा और दुगदा के बीच शताब्दी एक्सप्रेस के सी-एक कोच की खिड़की पर पथराव किया गया था, जिससे शीशा टूट गया।

घटना के संबंध में आरपीएफ पोस्ट धनबाद में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उप निरीक्षक राधा कुमारी को जांच सौंपी गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में टीम ने दुगदा स्टेशन पर छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी बजरंगी डोम ने स्वीकार किया कि वह नशा करने और चोरी की नीयत से ट्रेन से धनबाद से चंद्रपुरा गया था। दिनभर कुछ हाथ नहीं लगने पर उसने हताशा और नशे के आवेश में आकर गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पटरी का पत्थर फेंककर मार दिया था।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला साल्यूशन, चिलम, माचिस और कैंची बरामद की गई। आरपीएफ के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर बैंक मोड़ थाना व जीआरपी धनबाद में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें- पहले रांची में स्टेशन से मिले थे दुर्लभ सांप, अब धनबाद में दून एक्सप्रेस से विशेष प्रजाति के 78 कछुए जब्त