Dhullu Mahto Vs Sanjeev Singh: बाघमारा में सियासी सरगर्मी तेज, सिद्धार्थ गौतम की सक्रिय राजनीति में एंट्री
Siddharth Gautam Enters Baghmara Politics: दिवंगत नेता सूरजदेव सिंह के पुत्र सिद्धार्थ गौतम ने सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा की है, जिससे बाघमारा मे ...और पढ़ें

डुमरा में जनता मजदूर संघ की बैठक को संबोधित करते सिद्धार्थ गाैतम।
HighLights
सिद्धार्थ गौतम ने सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा की।
बाघमारा में ढुलू महतो के गढ़ को सीधी चुनौती मिलेगी।
2029 विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं।
संवाद सहयोगी, जागरण, बाघमारा (धनबाद)। Siddharth Gautam Enters Baghmara Politics: कोयलांचल की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। दिवंगत नेता सूरजदेव सिंह के पुत्र और जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री Siddharth Gautam ने सक्रिय राजनीति में उतरने की घोषणा कर दी है।
उनके इस ऐलान के बाद बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि वे 2029 के विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
ढुलू और संजीव के बीच टकराव के बीच नई रणनीति
धनबाद की राजनीति में इन दिनों सांसद Dhullu Mahato और मेयर Sanjeev Singh के बीच टकराव चरम पर है। दोनों ही भाजपा से जुड़े हैं-ढुलू महतो सांसद हैं, जबकि संजीव सिंह की पत्नी Ragini Singh झरिया से विधायक हैं।
नगर निगम चुनाव के दौरान दोनों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। ढुलू महतो भाजपा समर्थित प्रत्याशी के साथ थे, जबकि संजीव सिंह खुद मैदान में थे और अंततः उन्हें जीत मिली। इसके बाद से दोनों खेमों के बीच खींचतान और बढ़ गई है।
बाघमारा में ढुलू के गढ़ को चुनौती देने की तैयारी
अब संजीव सिंह अपने छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम को आगे कर बाघमारा में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बाघमारा सीट फिलहाल ढुलू महतो के भाई Shatrughan Mahato के पास है।
खबरें और भी
ढुलू महतो खुद भी इस क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में सिद्धार्थ गौतम की सक्रियता को ढुलू महतो के गढ़ में सीधी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्यकर्ताओं संग बैठक, जनता के समर्थन पर जताया आभार
डुमरा गेस्ट हाउस में बरोरा और ब्लॉक दो क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि नगर निगम चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन से यह स्पष्ट है कि जनता उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं और जरूरत पड़ने पर चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके परिवार का दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला रहेगा और वे क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।
बैठक में उन्होंने जनता मजदूर संघ की बढ़ती सदस्यता पर भी खुशी जताई और कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद संगठन का मजबूत होना गर्व की बात है। इस मौके पर कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।