Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad News: इधर बहन की विदाई, उधर भाई की उठेगी अर्थी; शादी के दिन आई ऐसी मौत, मातम में बदली खुशियां

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 12:25 PM (IST)

    धनबाद में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां बहन की शादी के दिन ही भाई का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव देखते ही शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई ...और पढ़ें

    इधर बहन की विदाई, उधर भाई की उठेगी अर्थी; शादी के दिन आई ऐसी मौत, मातम में बदली खुशियां
    इधर बहन की विदाई, उधर भाई की उठेगी अर्थी; शादी के दिन आई ऐसी मौत, मातम में बदली खुशियां

    HighLights

    1. शनिवार की सुबह युवक का शव बरामद हुआ
    2. लोगों ने स्थानीय मुखिया सुनिजल हांसदा को दी सूचना

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में दामोदरपुर डैम ग्राउंड में स्थित सरकारी कुआं में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले विशाल पासवान (25 वर्षीय) के रूप में हुई है।

    शनिवार की सुबह मोहल्ले के कुछ लोग कुआं पर पानी लेने पहुंचे थे। लोगों ने देखा कि एक शव कुएं में तैर रही है। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुनिजल हांसदा को दी, उन्होंने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

    घटना के संबंध में गांव के उप मुखिया ने क्या कहा

    घटना के संबंध में गांव के उप मुखिया राजेश शर्मा ने बताया कि युवक के घर में शुक्रवार की रात को बहन की शादी कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में किया गया। इधर, उसका शव कुएं से पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    अक्सर नशे की हालत में कुएं के पास बैठा करता था युवक

    स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनिजल हंसदा ने बताया कि युवक पास का ही रहने वाला है। अक्सर नशे की हालत में कुएं के पास बैठा करता था। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि कल भी वह नशे की हालत में कुएं के पास बैठा होगा और अचानक कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी।

    धनबाद पुलिस ने बताया कि स्थानीय मुखिया के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि दामोदरपुर में एक कुएं से शव देखा जा रहा है, जिसकी सूचना पर पहुंचने के बाद एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जारी है। वहीं, घटना की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime News : गढ़वा में महिला से बर्बरता! नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद उतार मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: 'जमीन की सतह पतली हो गई है...' ड्राइवर की चेतावनी को किया नजअंदाज; ट्रेन हुई हादसे का शिकार