Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आइए चलते हैं राम दरबार... अयोध्‍या जाने के लिए तैयार छह आस्था स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें टिकट से लेकर रूट तक की सारी डिटेल

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 10:30 AM (IST)

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्‍या में अब देशभर से भक्‍तों की भीड़ उमड़ने वाली है। इसे ध्यान में रखकर अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन च ...और पढ़ें

    छह आस्था स्पेशल ट्रेनें तैयार, आइए चलें रामलला दरबार।
    छह आस्था स्पेशल ट्रेनें तैयार, आइए चलें रामलला दरबार।

    HighLights

    1. 29 जनवरी से 26 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में चलेंगी ट्रेनें।
    2. बोकारो, टाटा, रांची, हावड़ा और बालेश्वर से तय होगा सफर।
    3. आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क व खान-पान शुल्क अलग से चुकाना होगा।

    जासं, धनबाद। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अब देशभर के यात्री रामलला दरबार जाने को उत्सुक हैं। नवनिर्मित भव्य मंदिर और प्रभु राम के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इसे ध्यान में रखकर अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 29 जनवरी से 26 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में बोकारो, टाटा, रांची, हावड़ा और बालेश्वर से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। सभी छह आस्था स्पेशल ट्रेनें गोमो होकर चलेंगी।

    यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    • - यात्रा के लिए आइआरसीटीसी से टिकट बुक कराना होगा।
    • - इन ट्रेनों में यात्रा के लिए टेलिस्कोपिक किराया चुकाना होगा।
    • - जाने और वापसी के लिए एक ट्रेन नंबर और एक ही टिकट जारी होगा।
    • - वापसी के लिए अलग से किराया नहीं चुकाना होगा।
    • - आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क व खान-पान शुल्क अलग से चुकाना होगा।
    • - टिकट रद कराने के नियम पूर्ववत ही रहेंगे।
    • - बच्चों का किराया वर्तमान रेलवे नियम आधारित होगा।

    कब कहां से चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेन

    टाटा-दर्शन नगर (अयोध्या) आस्था स्पेशल ट्रेन

    • - 29 जनवरी व 19 फरवरी को टाटा से दिन 11:50 पर खुलेगी। चांडिल व पुरुलिया होकर दोपहर 3:10 पर बोकारो व शाम 4:25 पर गोमो पहुंचेगी। कोडरमा, गया व वाराणसी के रास्ते अगले दिन अलसुबह 3:20 पर दर्शन नगर (अयोध्या) पहुंचेगी।
    • - 31 जनवरी व 21 फरवरी को दर्शन नगर (अयोध्या) से सुबह 8:00 बजे खुलेगी। वाराणसी, गया व कोडरमा होकर शाम 6:22 पर गोमो, शाम 7:35 पर बोकारो व रात 11:00 बजे टाटा पहुंचेगी।

    टाटा-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन

    • - दो फरवरी को टाटा से दोपहर 2:50 पर खुलेगी। राउरकेला, हटिया होकर रात 9:40 पर रांची, रात 12:10 पर बोकारो, रात 1:13 पर गोमो व अगले दिन दोपहर 12:00 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।
    • - चार फरवरी को अयोध्या धाम से रात 8:35 पर खुलेगी। अगले दिन सुबह 9:45 पर गोमो, 10:45 पर बोकारो व दोपहर 1:40 पर रांची होकर हटिया, राउरकेला व खड़गपुर के रास्ते रात 8:30 पर टाटा पहुंचेगी।

    हावड़ा-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन

    • - पांच फरवरी को हावड़ा से रात 8:00 बजे खुलेगी। टाटा, पुरुलिया, भोजूडीह होकर अलसुबह 4:20 पर गोमो होकर दोपहर 3:30 पर अयोध्या धाम पहुंचेगी।
    • - सात फरवरी को अयोध्या धाम से रात 8:35 पर खुलेगी। अगले दिन सुबह 9:45 पर गोमो व भोजूडीह, पुरुलिया व टाटा होकर शाम 7:30 पर हावड़ा पहुंचेगी।

    बोकारो-दर्शन नगर (अयोध्या) आस्था स्पेशल ट्रेन

    • - पांच व 26 फरवरी को बोकारो से दोपहर 3:15 पर खुलेगी। शाम 4:25 पर गोमो आएगी। कोडरमा, गया, डेहरी आन सोन, सासाराम, वाराणसी, जौनपुर च अकबरपुर होकर अगले दिन अलसुबह 3:20 पर दर्शन नगर (अयोध्या) पहुंचेगी।
    • - सात और 29 फरवरी को दर्शन नगर (अयोध्या) से सुबह 8:00 बजे खुलेगी। जौनपुर, वाराणसी होकर शाम 6:20 पर गोमो व शाम 7:35 पर बोकारो पहुंचेगी।

    रांची-दर्शन नगर (अयोध्या) आस्था स्पेशल ट्रेन

    • - 12 फरवरी को रांची से दोपहर 12:45 पर खुलेगी। दोपहर 3:10 पर बोकारो, शाम 4:25 पर गोमो पहुंचेगी। कोडरमा, गया, वाराणसी होकर अगले दिन अलसुबह 3:20 पर दर्शन नगर (अयोध्या) पहुंचेगी।
    • - 14 फरवरी को दर्शन नगर (अयोध्या) से सुबह 8:00 बजे खुलेगी। वाराणसी, गया व कोडरमा होकर शाम 6:20 पर गोमो , शाम 7:35 पर बोकारो व रात 10:10 पर रांची पहुंचेगी।

    बालेश्वर-दर्शन नगर (अयोध्या) आस्था स्पेशल ट्रेन

    • - 16 फरवरी को बालेश्वर से दिन 10:30 पर खुलेगी। हिजली, मिदनापुर, विष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजूडीह होकर शाम 4:25 पर गोमो पहुंचेगी। कोडरमा, गया व वाराणसी होकर अगले दिन अलसुबह 3:20 पर दर्शन नगर (अयोध्या) पहुंचेगी।
    • - 18 फरवरी को दर्शन नगर (अयोध्या) से सुबह 8:00 बजे खुलेगी। वाराणसी, गया व कोडरमा होकर शाम 6:22 पर गोमो पहुंचेगी। उसके बाद भोजूडीह, आद्रा, बाकुंड़ा, मिदनापुर होकर देर रात 1:00 बजे बालेश्वर पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें: Astha Special Train: सिंगल टिकट में पूरा सफर, आने-जाने का अलग से नहीं चुकाना होगा किराया; पढ़ें टिकट से संबंधित पूरी जानकारी

    यह भी पढ़ें: भजन बंद कराने पर बवाल... रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन बिगड़ा झारखंड का माहौल, आपस में भिड़े दो समुदाय