Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्पेनिश महिला से दुष्कर्म के बाद लोगों में भारी आक्रोश, जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन; चंपई सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 05:48 PM (IST)

    झारखंड के दुमका में स्‍पेनिश महिला संग दुष्‍कर्म को लेकर लोगों में आक्रोश है। इसे लेकर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदेश आईटी सेल प्रभार ...और पढ़ें

    विदेशी महिला से गैंगरेप मामले को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला।
    विदेशी महिला से गैंगरेप मामले को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला।

    संसू, धनसार। स्पेन से झारखंड टूर पर आई विदेशी महिला से गैंगरेप मामले को लेकर भाजपा बस्ताकोला मंडल ने मंगलवार को अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।

    मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को मिल रहा सम्‍मान

    प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी व पप्पू पासवान ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। मोदी (PM Modi) के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है।

    "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" चलाए जा रहे है। ताकि बेटियां देश का नाम रोशन कर सके। टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इधर झारखंड टूर पर आई स्पेन की महिला से गैंगरेप (Spanish Woman Misdeed) के कुकृत्य ने झारखंड राज्य ही नहीं देश को शर्मसार कर दिया है।

    चंपई को है सिर्फ चुनाव की फिक्र: भाजपा

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस मामले को गंभीरता से न लेते हुए दुमका सीट पर झामुमो (JMM) से चुनाव कौन लड़ेगा इसकी चिंता में लगे है। झामुमो कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) को चुनाव की बात कर रहे है। जबकि उन्हें विदेशी महिला को इंसाफ दिलाने का काम करना चाहिए।

    झारखंड सरकार विकास और महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से विफल साबित होती दिख रही है। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, संजय रवानी, संजय रवानी, तरुण राय, रिंकू सिंह, बलराम हाड़ी, अजय राय काजू, प्रतिमा गिरी, कुंदन यादव, राजू दास, आनंद दास, पप्पू पासवान थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: किसका कटेगा पत्ता? झारखंड की इन सीटों पर 'जाति' कार्ड खेल सकती है BJP, रेस में दो बड़े राजपूत नेता

    यह भी पढ़ें: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! कोरोना के समय बढ़ा किराया रेलवे ने लिया वापस, दस से 50 रु. तक घटा किराया