विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम लड़की समझ CBI इंस्‍पेक्‍टर की बेटी से छेड़खानी पड़ा बहुत महंगा, स्‍पा कराते वक्‍त स्‍टाफ ने की थी गंदी हरकत

By Arijita SenEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 15 Feb 2023 12:33 PM (IST)

प्रभातम माल में स्थित आर लांच सैलून में हेयर स्पा में सीबीआइ इंस्‍पेक्‍टर की बेटी से छेड़खानी करना स्‍टाफ को ...और पढ़ें

स्‍पा कराने गई सीबीआइ इंस्‍पेक्‍टर की बेटी से छेड़छाड़
स्‍पा कराने गई सीबीआइ इंस्‍पेक्‍टर की बेटी से छेड़छाड़

जासं, धनबाद। शहर के प्रभातम माल में स्थित आर लांच सैलून में हेयर स्पा करने के दौरान सैलून के स्टाफ ने युवती से छेड़खानी की है। मामले की शिकायत पीड़िता ने धनबाद थाना में की है। पीड़िता एक सीबीआइ इंस्‍पेक्टर की बेटी है। घटना को लेकर हंगामे के बाद आरोपित फरार हो चुका है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाउसिंग कालोनी की युवती प्रभातम माल स्थित आर लांच सैलून में मंगलवार की शाम सात बजे के करीब हेयर स्पा कराने गई थी। इस दौरान स्पा करने वाले सैलून स्टाफ भौंरा निवासी अरुण हरि ने युवती के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की।

स्‍टाफ की करतूत पर आग बबूला हुई युवती

आरोपित की इस हरकत पर युवती भड़क उठी और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके साथ गए परिजन भी क्रोधित हो गए। दुकान के मैनेजर व परिजन ने इस हरकत पर स्टाफ की पिटाई शुरू की, तो वह वहां से भाग उठा। इस दौरान उसने अपना मोबाइल भी दुकान में ही छोड़ दिया।

आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

स्टाफ के भागने के बाद युवती के परिजन सैलून के बाहर हंगामा करना शुरू किया। वे लोग आरोपित को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सैलून के अन्‍य स्टाफ के द्वारा समझाने के बाद भी वे लोग नहीं माने। इसके बाद मामले की सूचना धनबाद थाना को दी गई। पुलिस ने दुकान के मैनेजर व संचालक और पीड़िता पक्ष को थाने बुलाकर उनकी शिकायत सुनी।

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के चक्‍कर में सेना के जवान ने कराई पत्‍नी की हत्‍या! 4 साल के बेटे के सामने मां को मारी गई गोली

बैंक से पैसे निकालने गई महिला हुई गायब, अगले दिन बिगड़ी हालत में मिला शव, क्‍या ससुरालवालों की है की साजिश?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।