Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swachh Survekshan 2023 : स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 पायदान लुढ़का धनबाद, राज्य में पहले से चौथे स्थान पर पहुंचा

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 09:19 PM (IST)

    10 लाख की जगह एक लाख से अधिक की जनसंख्या वाले नगर निकायों की रैंकिंग में धनबाद को 215वीं रैंक मिली है। इसी तरह से जलस्रोतों की सफाई में 100 प्रतिशत डं ...और पढ़ें

    Swachh Survekshan 2023 : स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 पायदान लुढ़का धनबाद, राज्य में पहले से चौथे स्थान पर पहुंचा
    Swachh Survekshan 2023 : स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 पायदान लुढ़का धनबाद, राज्य में पहले से चौथे स्थान पर पहुंचा

    HighLights

    1. धनबाद को कुल 9500 अंक में से 4060 अंक मिले हैं
    2. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में धनबाद की स्टेट रैंक प्रथम थी

    जागरण संवाददाता, धनबाद। गारबेज फ्री सिटी, डोर टू डोर कचरे के निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट प्लांट और सीवरेज-ड्रेनेज के न होने का नुकसान इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण में भी धनबाद नगर निगम को उठाना पड़ा।

    धनबाद राष्ट्रीय रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तीन पायदान नीचे लुढ़क गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में तीन पायदान लुढ़क राज्य में पहले से चौथे स्थान पर धनबाद नगर निगम पहुंच गया।

    स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में धनबाद की स्टेट रैंक प्रथम थी। इस बार दस लाख की जगह एक लाख से अधिक की जनसंख्या वाले नगर निकायों की रैंकिंग में धनबाद को 215वीं रैंक मिली। देशभर से 446 यूएलबी में धनबाद को यह स्थान मिला।

    धनबाद को कुल 9500 में से 4060 अंक मिला है। जमशेदपुर 7042 अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर है। धनबाद नगर निगम को जलस्रोतों की सफाई में 100 प्रतिशत अंक, जबकि डंपसाइट के निवारण यानी कचरा निस्तारण में शून्य अंक मिला।

    डोर टू डोर कलेक्शन में धनबाद नगर निगम को 97 प्रतिशत अंक मिला। केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जारी किया।

    दिल्ली के भारत मंडपम कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

    धनबाद नगर निगम की ओर से सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस बार कुल 9500 अंक का सर्वेक्षण हुआ है।

    इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस पर 4830, सर्टिफिकेशन पर 2500 और पब्लिक फीडबैक यानी सिटीजन वायस पर 2170 अंक मिले।

    इस बार सर्वे की थीम वेस्ट टू वेल्थ रखी गई थी। शहरों का आंकलन 46 पैरामीटर पर किया गया। राज्य में एक लाख से अधिक आबादी वाले 10 नगर निकाय हैं। धनबाद नगर निगम की जनसंख्या इस समय 11 लाख 62 हजार 472 है। निगम में 55 वार्ड हैं।

    धनबाद नगर निगम को किस श्रेणी में कितना प्रतिशत

    डोर टू डोर कचरा कलेक्शन 97
    कचरा स्रोत पृथक्करण 59
    अपशिष्ट उत्पादन और प्रसंस्करण 50
    डंपसाइट निवारण यानी कचरा निस्तारण 0
    आवासीय परिसर में सफाई 98
    बाजार या कमर्शियल क्षेत्र में सफाई 98
    जलस्रोतों की सफाई 100
    सार्वजनिक शौचालयों की सफाई 81

    राज्य के एक लाख से अधिक आबादी वाले नगर निकायों की रैंकिंग

    जमशेदपुर 43
    रांची 154
    मानगो 156
    धनबाद 215
    चास 243
    रामगढ़ नगर परिषद 250
    आदित्यपुर 261
    हजारीबाग 288
    देवघर 332
    गिरिडीह 345

    धनबाद की अबतक की रैंकिंग

    2016 73
    2017 109
    2018 53
    2019 56
    2020 33
    2021 33
    2022 35

    यह भी पढ़ें

    खबरें और भी

    झारखंड सरकार का बड़ा तोहफा: फ्री में होगा दिल का ऑपरेशन, अस्‍पताल में रहना-खाना भी बिल्‍कुल मुफ्त; जानें कैसे करें अप्‍लाई

    कितना साफ पानी पी रहे हैं आप? अब जान सकेंगे सिर्फ 1 रुपये में...50 रु. में पानी के घुले 8 तत्‍वों की होगी जांच