विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद की कहानी 'द डार्क लाइट' फिल्म से बड़े पर्दे पर, जल्द होगी रिलीज

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:44 AM (IST)

Dhanbad News: अवैध खनन की त्रासदी पर बनी फिल्म 'द डार्क लाइट' जल्द ही देश-विदेश में रिलीज होगी। एम आर्ट्स ...और पढ़ें

मुंबई के होटल ताज में फिल्म के प्रमोशन के दाैरान  जुटे कलाकार। (फोटो साैजन्य)

मुंबई के होटल ताज में फिल्म के प्रमोशन के दाैरान  जुटे कलाकार। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. धनबाद कोयलांचल की कहानी 'द डार्क लाइट' फिल्म में

  2. अवैध कोयला खनन से होने वाली तबाही पर आधारित

  3. पूरी शूटिंग धनबाद में, जल्द होगी विश्वव्यापी रिलीज

जागरण संवाददाता, धनबाद। The Dark Light Film: धनबाद और झारखंड के लिए गौरव की बात है कि जिले के कोयलांचल की जमीनी हकीकत अब हिंदी फीचर फिल्म ‘द डार्क लाइट’ के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।

एम आर्ट्स फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का पहला भव्य प्रमोशन मुंबई के होटल ताज में अल्फा नियोन स्टूडियो की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। फिल्म के निर्माता एमडी रियाज कुरैशी हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अनिरुद्ध गौतम ने संभाली है।

फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद रियाज कुरैशी ने लिखे हैं। फिल्म के गीत विनय तिवारी और नासिर खान ने लिखे हैं तथा संगीत बुल्लू घोष और नासिर खान ने तैयार किया है। इसमें मशहूर गायक कुमार सानू, उदित नारायण, मेंडी सिंह और नासिर खान ने अपनी आवाज दी है।

अवैध कोयला खनन की त्रासदी पर आधारित फिल्म

‘द डार्क लाइट’ की कहानी कोयले के अवैध खनन से होने वाली जान-माल की क्षति, बर्बादी और सामाजिक समस्याओं पर केंद्रित है। फिल्म की पूरी शूटिंग धनबाद जिले के कोयलांचल क्षेत्रों में की गई है।

इससे जिले के औद्योगिक और सामाजिक परिवेश को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है। फिल्म के प्रमोशन में निर्माता नरेंद्र जी हीरावत, मेघना हिरावत उपाध्याय, अमित उपाध्याय, कविता अग्रवाल, महेश भट्ट, पूजा भट्ट और अवतार गिल समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म की सराहना भी की गई। निर्माता रियाज कुरैशी के अनुसार, फिल्म जल्द ही देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से धनबाद के स्थानीय कलाकारों और झारखंड के पर्यटन स्थलों को भी व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab का धनबाद पर असर, तापमान गिरा, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी 

यह भी पढ़ें- Dhanbad बना भारतीय रेल का पहला मंडल, 24 सीएलआई को मिले पदोन्नति प्रमाण पत्र; डीआरएम ने दिया संरक्षा का मंत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।