यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat: झारखंड के इन शहरों के लोगों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! दो स्टेशनों पर वंदे भारत का हो सकता है ठहराव
Vande Bharat Express रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव गोमो और पारसनाथ में शुरू होने की उम्मीद है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्र ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रीन सिग्नल मिलते ही 5.20 घंटे में गोमो से वाराणसी पहुंचेगी वंदे भारत
- वंदे भारत एक्सप्रेस की कनेक्टिंग ट्रेन बनेगी धनबाद-सासाराम इंटरसिटी
जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव गोमो और पारसनाथ में शुरू होने की उम्मीद है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ठहराव की अनुशंसा की है।
सांसद के प्रस्ताव पर रेलमंत्री की स्वीकृति की मुहर लग गई तो ठहराव शुरू हो जाएगा। गोमो में ठहराव से धनबाद व आसपास के यात्री भी वंदे भारत की सवारी कर सकेंगे। इस ट्रेन से मात्र 5 घंटे 20 मिनट में गोमो से वाराणसी तक का सफर पूरा हो सकेगा।
वंदे भारत की कनेक्टिंग ट्रेन बनेगी धनबाद-सासाराम इंटरसिटी
18 से चलेगी रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
खबरें और भी
गोमो व पारसनाथ होकर गुजरने का टाइम टेबल
गोमो व पारसनाथ में वंदे भारत के ठहराव की अनुशंसा रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव से की गई है। गोमो में ठहराव से धनबाद के यात्री भी सफर कर सकेंगे। पारसनाथ प्रमुख तीर्थस्थल है। वहां भी ठहराव का आग्रह किया गया है। उम्मीद है सकारात्मक पहल होगी। - चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद, गिरिडीह
ये भी पढ़ें-