विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad: कहीं महंगा न पड़ जाए मम्‍मी-पापा का प्‍यार, नाबालिग छात्र बिना हेलमेट के चला रहे बाइक-स्‍कूटी

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 01 Dec 2022 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 03:43 PM (IST)

स्‍कूलों में बच्‍चों के लिए बाइक-स्‍कूटी लेकर आना प्रतिबंधित है। लेकिन बावजूद इसके वे अपनी गाड़ी लेकर आते हैं और ...और पढ़ें

स्‍कूली बच्‍चे गैर जिम्‍मेदाराना ढंग से चला रहे हैं बाइक स्‍कूटी
स्‍कूली बच्‍चे गैर जिम्‍मेदाराना ढंग से चला रहे हैं बाइक स्‍कूटी

धनबाद, जासं। सड़क हादसों को कम करने के लिए दैनिक जागरण इन दिनों राष्‍ट्रब्‍यापी अभियान चला रहा है और इसी अभियान के तहत बुधवार को धनबाद पब्लिक स्‍कूल व राजकमल सरस्‍वती विद्या मंदिर की पड़ताल की गई। यहां घर से स्‍कूल आने-जाने के लिए 60 से ज्‍यादा बच्‍चे बाइक व स्‍कूटी का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें से 35-40 बच्‍चे ऐसे दिखे जिन्‍होंने या तो हेलमेट नहीं पहन रखा था या ट्रिपल लोडिंग कर गाड़ी चला रहे थे। कई तो अपने पिता को बिठाकर बाइक चला रहे थे।

बच्‍चों का इस तरह गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटना को खुला न्‍यौता 

पहली बात तो स्‍कूलों में वाहन लेकर आने की मनाही है। पकड़े जाने पर कार्रवाई होती है और अभिभावकों को भी जानकारी दी जाती है। बावजूद इसके बच्‍चे गाड़ी लेकर आते हैं और कैंपस के बाहर इन्‍हें खड़ी कर देते हैं। बच्‍चों के द्वारा इस तरह गैर जिम्‍मेदाराना ढंग से गाड़ी चलाने का मुद्दा गंभीर है, जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।

वाहन जांच के दौरान आपकी गाड़ी से चाबी नहीं निकाल सकती है पुलिस! कोई ऐसा करे तो फोन में कर लें रिकॉर्ड

दैनिक जागरण राष्‍ट्रीय अभियान से प्रशासन हुआ सक्रिय

हालांकि, अब इसमें धीरे-धीरे रोक लगाई जा रही है। दैनिक जागरण के राष्‍ट्रीय अभियान का असर अब दिखने लगा है। प्रशासनिक अमला इसे लेकर अब सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार यादव ने बेकाबांध चौक के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्‍कूली नाबालिग छात्र बाइक व स्‍कूटी चलाते पकड़े गए। कुछ तो ट्रिपल लोड थे।

ट्रैफिक डीएसपी ने बच्‍चों को प्‍यार से दी नसीहत

डीएसपी ने तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बच्‍चों को ट्रैफिक थाने ले गए।गए। वहां बिठाकर बच्‍चों को चॉकलेट दी और उनके अभिभावकों को बुलाकर छात्रों को वाहन न देने के लिए कहा। ट्रैफिक पुलिस इस तरह का अभियान पिछले दो दिनों से चला रही है।

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि अब जो भी नाबालिग पकड़े जाएंगे उनके अभिभावकों को थाने बुलाया जाएगा। यहां उन्‍हें प्रोजेक्‍टर के माध्‍यम से सड़क दुर्घटना व नियम से संबंधित वीडियो फिल्‍म दिखाई जाएगी। दूसरी बार पकड़ाने पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी।

राेज लगने वाले जाम के समाधान पर मंथन कर रहा जिला प्रशासन, शहर में बसों के प्रवेश पर जल्‍द लगेगा ब्रेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।