दुर्गापूजा में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, Ganga-Sutlej समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों का टाइम टेबल बदला
Indian Railway News: धनबाद से चलने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों के टाइम टेबल अक्टूबर से बदल जाएंगे। दुर्गापूजा ...और पढ़ें

अक्टूबर में बदलेगा कई एक्सप्रेस ट्रेनों का समय। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। दुर्गापूजा के पीक सीजन के दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनों के टाइम टेबल बदल जाएंगे। इनमें धनबाद से खुलने वाली धनबाद फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलज एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-सियालदह हमसफर समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
गंगा-सतलज एक्सप्रेस 10 मिनट लेट से फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी, वहीं कोलकाता-जम्मूतवी 25 मिनट देर से जम्मू पहुंचेगी। हमसफर एक्सप्रेस जम्मू से आधे घंटे पहले खुलेगी। इनके अलावा टाटा-जम्मूतवी और संबलपुर-जम्मूतवी के अलग-अलग स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय बदलेगा।
यह भी पढ़ें- रेलवे ने बदले कुत्तों के सफर के नियम, अब ट्रेन में आराम से यात्रा करेंगे आपके डॉगी
साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस के श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार के कारण कई ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है, जो अक्टूबर से प्रभावी होंगे।
कब से किस ट्रेन में बदलाव
- 17 अक्टूबर: 13307 Dhanbad–Firozpur Cantt. Ganga-Sutlej Express फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे के स्थान पर 10:10 बजे पहुंचेगी।
- 18 अक्टूबर: 13151 Kolkata–Jammu Tawi Express जम्मूतवी स्टेशन पर सुबह 8:50 बजे के स्थान पर 9:15 बजे पहुंचेगी।
- 21 अक्टूबर: 22318 Jammu Tawi–Sealdah Humsafar Express जम्मूतवी स्टेशन से सुबह 7:20 बजे के स्थान पर 6:50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 17 अक्टूबर: 18309 Sambalpur–Jammu Tawi Express हीरानगर स्टेशन पर दोपहर 2:03 बजे के स्थान पर 1:28 बजे तथा विजयपुर जम्मू स्टेशन पर 2:18 बजे के स्थान पर 1:46 बजे पहुंचेगी।
- 18 अक्टूबर: 18101 Tatanagar–Jammu Tawi Express हीरानगर स्टेशन पर दोपहर 2:03 बजे के स्थान पर 1:28 बजे तथा विजयपुर जम्मू स्टेशन पर 2:18 बजे के स्थान पर 1:46 बजे पहुंचेगी।
