Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanbad Crime : घर के आंगन में सो रही आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या, देर रात मर्डर हुए से इलाके में तनाव

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 01:23 PM (IST)

    Dhanbad Crime News झारखंड के धनबाद जिले से 61 साल की आदिवासी महिला की हत्या की खबर सामने आई है। वारदात के वक्त महिला अपने ही घर के आंगन में चारपाई पर ...और पढ़ें

    Dhanbad Crime : घर के आंगन में सो रही आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या
    Dhanbad Crime : घर के आंगन में सो रही आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या

    जागरण संवाददाता, टुंडी (धनबाद)। Dhanbad Crime News : झारखंड में धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से लगभग 10 किलोमीट दूरी गांव पीपराटांड़ में रविवार की रात अज्ञात हत्यारों ने घर के आंगन में खटिया पर सोई एक आदिवासी महिला की हत्या गला रेत कर कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, बरवाटांड़ पंचायत के पीपराटांड़ गांव में रात में घर के आंगन में 61 वर्षीय धनी देवी नामक आदिवासी महिला खटिया पर सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने महिला का गला रेतकर अधमरा अवस्था में छोड़ दिया और फरार हो गए।

    महिला ने अस्पताल जाने के क्रम में तोड़ा दम

    बताया जा रहा है कि महिला का गला रेते जाने की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, घायल हालत में तड़प रही महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    स्वजन ने घटना की जानकारी जिप सदस्य दिब्या बास्की को दी। सुबह होने पर जिप सदस्य प्रतिनिधि गुरुचरण बास्की ने घटना की जानकारी टुंडी थानेदार असीम कमल टोपनो को दी। इसके बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं स्वजन

    वारदात के बारे में मृतका के पुत्र टेकलाल मुर्मू ने बताया कि रात दस बजे के आसपास हम सभी खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान हत्यारे ने घटना का अंजाम दिया। घटना के समय उसके पिता नंदुलाल मुर्मू एक शादी समारोह में भाग लेने लाहबेड़ा डारांगडीह गांव गए हुए थे।

    घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है। घटना की जानकारी मिलने पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व अध्यक्ष रतिलाल टुडू, विधायक प्रतिनिधि फूलचंद किस्कू आदि पहुंचे व शोक-संतप्त स्वजन से मिलकर ढांढस बंधाया।

    यह भी पढ़ें

    Hemant Soren : हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ED को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट में अब 6 मई को होगी सुनवाई

    Indian Railway : अब नहीं होंगे बालासोर जैसे भीषण रेल हादसे! इस हाईटेक तकनीक से लैस होंगी ट्रेनें