Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धनबाद के सदर अस्पताल में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की जांच, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी तेज; जानिए कब से मिलेगी सुविधा

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 02:50 PM (IST)

    झारखंड के धनबाद में अब अल्ट्रासाउंड के मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में जल्द ही ...और पढ़ें

    धनबाद के सदर अस्पताल में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की जांच
    धनबाद के सदर अस्पताल में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की जांच

    HighLights

    1. जिला प्रशासन के DMFT फंड से उपलब्ध कराई जाएगी मशीन
    2. मुख्यालय रांची से भी भेजी जा रही अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के सदर अस्पताल में इलाज करने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अब रेडियोलॉजी जांच घर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए जिला प्रशासन के डीएमएफटी फंड से जरूरी सामान और उपकरण लगाए जाएंगे।

    वहीं, रांची मुख्यालय भी अल्ट्रासाउंड मशीन धनबाद के लिए भेज रहा है। 30 अक्टूबर को मुख्यालय रांची ने सदर अस्पताल धनबाद के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर बेनजीर को प्रतिनियुक्ति किया गया है। रेडियोलॉजिस्ट मिलने के बाद अब सदर अस्पताल प्रबंधन ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।

    सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि 1 महीने के अंदर में सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाएंगे। रेडियोलॉजी विभाग के लिए अस्पताल में जगह चिन्हित की जा रही है। वहीं, सदर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

    जांच के लिए निजी घर में 1500 रुपये तक चुका रहे हैं मरीज

    अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों को 1000 से लेकर 1500 रुपये तक निजी जांच घरों में देने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी कोलियरी और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले गरीब मरीजों को होती है। रेडियोलॉजी विभाग के लिए यहां पर अलग से डॉक्टर के साथ कर्मचारियों की भी तैनाती की होंगे।

    खबरें और भी

    इसके लिए भी रोस्टर बनाए जा रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट मिलने के बाद अब जिला प्रशासन ने भी सदर अस्पताल में जल्दी रेडियोलॉजी सेवा शुरू करने को कहा है।

    एनआईसीयू की सेवा भी इसी सप्ताह शुरू करने का निर्णय

    अस्पताल प्रबंधन की ओर से नियो नेटल इंसेंटिव केयर यूनिट सेवा भी इसी सप्ताह अस्पताल में शुरू कर दी जाएगी। अस्पताल में पहले से तीन शिशु रोग विशेषज्ञ सेवा दे रहे हैं।

    अब मुख्यालय रांची की ओर से एक और शिशु रोग विशेषज्ञ यहां प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। एनआईसीयू के लिए आवश्यक बेड और उपकरण पहले ही मुख्यालय रांची ने धनबाद भेजे हैं।

    यह भी पढ़ें: न मिलेगी पेट्रोल न मिलेगी दवा...धनबाद में व्‍यापारियों ने किया अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान, रंगदारी का कर रहे विरोध

    यह भी पढ़ें: ठंड में वायरल फीवर से बचना है तो इन बातों का रखें विशेष खयाल, डॉक्टर बोले- बच्चे और बुजुर्ग रहें सावधान