Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका-ईरान युद्ध से धनबाद में कोयला उत्पादन ठप, डीजल संकट से कंपनी प्रभावित

    By Khursheed Akram Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 11:53 PM (IST)

    अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण धनबाद की कनकनी कोलियरी में राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी का कोयला उत्पादन ठप हो गया है। डीजल की भारी कमी के चलते कं ...और पढ़ें

    डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से कोयला उत्पादन पर असर।

    डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से कोयला उत्पादन पर असर।

    HighLights

    1. अमेरिका-ईरान युद्ध से डीजल आपूर्ति में भारी कमी आई।

    2. कनकनी कोलियरी में कोयला उत्पादन पूरी तरह ठप हुआ।

    3. दो सौ मजदूरों को 'नो वर्क नो पे' का भय।

    संवाद सहयोगी, जागरण, लोयाबाद (धनबाद)। अमेरिका और ईरान युद्ध का काला साया आउटसोर्सिंग कंपनी पर पडने लगा है। आवश्यकतानुसार डीजल नहीं मिलने के कारण कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी का कोयले का उत्पादन पूरी तरह से ठप पड़ गया।

    डीजल नहीं मिलने के कारण बुधवार के द्वित्तीय पाली से कंपनी का काम बंद हो गया है। सभी वाहन खड़े हो गए हैं। कंपनी में कार्यरत करीब दो सौ मजदूरों को नो वर्क नो पे का डर सताने लगा है। कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार को कर्मियों के साथ बैठक कर कहा है कि युद्ध के कारण मात्र दो सौ लीटर डीजल मिल रहा है, जो कंपनी के खपत के अनुसार काफी कम है या यूं कहें कि ऊंट के मुंह में जीरा के सामान है।

    यदि यही स्थिति कुछ दिन तक और बनी रही तो नो वर्क नो पे लागू करना पडे़गा। वैसे कंपनी डीजल की व्यवस्था में लगी हुई है। डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण उत्खनन कार्य में लगे सभी पोकलेन और टीपर वाहन खड़े हैं। कोयला उत्खनन का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है। कोयले का उत्पादन ठप होने से कंपनी के साथ बीसीसीएल को भी लाखों का घाटा हो रहा है।

    अमेरिका और ईरान के बीच चल रही युद्ध के कारण डीजल की आपूर्ति कम कर दी गई है। पेट्रोल पंप से मात्र दो सौ लीटर डीजल दिया जा रहा है, जबकि प्रतिदिन 10 हजार लीटर डीजल की खपत है। यदि डीजल नहीं मिला तो मजबूरन काम बंद कर देना पड़ेगा और नो वर्क नो पे की नोटिस लगा देना पड़ेगा। कंपनी को लाखों रुपए का घाटा हो रहा है।-आदित्य सिंह, निदेशक,रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी

    खबरें और भी