Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वंदे भारत के इंजन में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी के डांस की वायरल रील पहुंची रेलवे बोर्ड, कार्रवाई की लटकी तलवार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:15 PM (IST)

    Vande Bharat Reel Controversy: हावड़ा से गया जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चालक केबिन में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा रील बनाने का मामला रेलवे ...और पढ़ें

    वंदे भारत के इंजन में डांस करती टीआइ की पत्नी। (फोटो वायरल रील)

    वंदे भारत के इंजन में डांस करती टीआइ की पत्नी। (फोटो वायरल रील)

    HighLights

    1. वंदे भारत चालक केबिन में रील बनाने का मामला।

    2. ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी ने बनाया था वायरल वीडियो।

    3. रेलवे बोर्ड तक पहुंची शिकायत, कर्मचारियों पर कार्रवाई तय।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Vande Bharat Reel Controversy  हावड़ा से गया गया जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चालक केबिन में रील बनाने का मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। इस मामले में डीआरएम कार्यालय के ट्रैफिक इंस्पेक्टर आपरेटिंग उपेंद्र यादव और ट्रेन मैनेजर-गार्ड एमके शर्मा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

    दोनों बुकअप कर दिये गये हैं। बुधवार को दोनों को डीआरएम कार्यालय बुलाकर पूछताछ की गई।गुरुवार को दोबारा इंक्वायरी के लिए बुलाए गये।

    वंदे भारत एक्सप्रेस के चालक केबिन में भोजपुरी गाने पर रील एक्स पर वायरल हुआ था। एक्स यूजर प्रेम भारद्वाज ने एक्स पर वीडियो शेयर कर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

    रील की जांच में पाया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में रील बनाने वाली महिला धनबाद डीआरएम कार्यालय के आपरेटिंग विभाग के ट्रैफिक सेल में सेवारत ट्रैफिक इंस्पेक्टर आपरेटिंग उपेंद्र यादव की पत्नी हैं।

    रील हावड़ा से गया जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चालक केबिन में बनाया गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई।

    आरपीएफ ने शिकायत आपरेटिंग विभाग को भेजा

    एक्स पर वीडियो शेयर कर शिकायत के बाद आरपीएफ ने मामले को आपरेटिंग विभाग को भेजा है। शिकायतकर्ता को आरपीएफ की ओर से बताया गया कि दोनों व्यक्ति आपरेटिंग विभाग से हैं। मामला आपरेटिंग विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

    रेल प्रशासन अब भी मौन, अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन

    घटना को लेकर धनबाद मंडल रेल प्रशासन अब भी मौन है। मामले में डीआरएम, सीनियर डीसीएम एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी तथा सीनियर डीओएम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर किसी ने भी फोन रीसिव नहीं किया।

    खबरें और भी