Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वंदे भारत एक्सप्रेस में दही में कीड़े मिलने पर रेलवे की सख्त कार्रवाई, IRCTC पर जुर्माना

    By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:49 AM (IST)

    Patna Tata Vande Bharat Food Complaint: पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों द्वारा दही में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद रेलवे ने बड़ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वंदे भारत एक्सप्रेस में दही में कीड़े मिलने की शिकायत।

    2. IRCTC पर 10 लाख, सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख जुर्माना।

    3. रेलवे ने सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी को किया टर्मिनेट।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Patna Tata Vande Bharat Food Complaint पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत मामले में रेलवे में बड़ी कार्रवाई की है इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिंग कारपोरेशन(IRCTC) पर 10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

    रेलवे ने सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी को टर्मिनेट करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। 15 मार्च को पटना से टाटा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों ने दही में कीड़े मिलने की शिकायत की थी। कीड़े रेंगते दही का वीडियो भी शेयर किया था।

    शिकायतकर्ताओं ने रेलवे की खानपान व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसी मामले में रेलवे में आइआरसीटीसी और सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगाया है। रेल मंत्रालय ने एक्स पर जुर्माना और सर्विस प्रोवाइडर को टर्मिनेट करने के आदेश को शेयर भी किया है।

    खबरें और भी