यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Train: बदला गया रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट, जानें आखिर क्यों रेलवे ने लिया यह फैसला
Ranchi-Patna Vande Bharat रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदल गया है। टाटीसिलवे साकी और बरकाकाना होकर चलने वाली ट्रेन अब ट ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। Ranchi-Patna Vande Bharat: रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदल गया है। टाटीसिलवे, साकी और बरकाकाना होकर चलने वाली ट्रेन अब टाटीसिलवे से मूरी और बरकाकाना होकर चलेगी।
इस वजह से बदला गया ट्रेन का रूट
ट्रेन का रूट 2 अगस्त से बदला गया है। रेलवे ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव मंगलवार को साकी और बरकाकाना के बीच पहाड़ी चट्टान गिरने को लेकर लिया गया है।
चट्टान गिरने से मंगलवार को सांकी- बरकाकाना रूट पूरे दिन प्रभावित हुआ था। बाद में धनबाद से बुलडोजर और पोकलेन मशीन भेज कर देर रात उसे हटाया जा सका था।
.jpg)
वंदे भारत के रूट पर मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित
मानसून के दौरान पहाड़ी चट्टान गिरने का खतरा बना रहेगा। इसके मद्देनजर रेलवे ने अगले आदेश तक दोनों ओर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया है। दूसरी ओर, रेल महकमे में चर्चा है कि सांकी- बरकाकाना वाले जिस रूट पर रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही थी।
उस रूट पर थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में मालगाड़ियां चलती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से मालगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा था। इसे लेकर धनबाद रेल मंडल वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में था। इसी बीच पहाड़ी चट्टान गिर जाने से वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल गई।
.jpg)
27 जून को पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
गौरतलब है कि रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को बीते 27 जून को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन रांची से पटना के बीच की दूरी 5.50 घंटे में तय कर लेती है। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास कोच के चेयर को 180 डिग्री रोटेट किया जा सकता है।
खबरें और भी
इसमें यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैमरे, फायर सेंसर और जीपीएस भी काम पर लगाए गए हैं। कोच में 32 इंच की टीवी स्क्रीन भी लगी है ताकि सफर के दौरान मनोरंजन में भी कोई कमी न आए। हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं वगैरह।