Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 09:20 AM (IST)

    Jharkhand News Today झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता ललन चौबे ने इस्तीफा दे दिया है। ललन चौबे ने पार्टी पर कई गंभीर आरो ...और पढ़ें

    चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस के कद्दावर नेता छोड़ी पार्टी (जागरण)
    चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस के कद्दावर नेता छोड़ी पार्टी (जागरण)

    संवाद सूत्र, जागरण। Jharkhand Political News: विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से नाराज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने भागा स्थित अपने आवास में पत्रकारों को दी। इस दौरान ललन चौबे ने कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

    ललन चौबे ने लगाए गंभीर आरोप

    ललन चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं। कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जानबूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

    यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। ललन चौबे ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। पार्टी के निर्णय से आहत होकर हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रभारी को भेज दिया है।

    जल्द ही समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। प्रेस वार्ता में इंटक नेता धर्मेंद्र सिंह, रोहित सिंह, कृष्णकांत तिवारी, सोनू सिंह, विजय चौबे थे।

    विधायक अनूप सिंह ने दिया ललन चौबे के आरोपों का जवाब

    कांग्रेस नेता ललन चौबे के आरोप के जवाब में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि ललन चौबे व ढुलू महतो में कोई अंतर नहीं है। ललन चौबे कभी कांग्रेसी रहे ही अनूप सिंह। नहीं। वे हमेशा पार्टी को कमजोर करने के लिए दीमक बने रहे। उन्होंने कहा कि ललन चौवे की ओर से उनपर व उनके पिता पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।

    खबरें और भी

    मृत व्यक्ति के खिलाफ गलत आरोप लगाकर ललन चौबे ने अपनी दूषित मानसिकता को दर्शाया है। मेरी पत्नी अनुपमा सिंह हारे या जीते वह आजीवन कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रहेंगी। मेरा पूरा परिवार लोगों की सेवा में समर्पित रहता है। प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि एम्स व एयरपोर्ट को धनबाद में स्थापित करना व रोजगार मुहैया आमने-सामने कराना है।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Board Result 2024: 10वीं के बाद 10 दिनों में ही घोषित हो जाएंगे 12वीं के नतीजे भी, पढ़ें अपडेट

    Hemant Soren के मामले में नया मोड़! सद्दाम की डायरी ने खोल दिए कई राज, प्लॉट नंबर 1055 के लिए...