वासेपुर में ईद उल फितर की धूम, खरीदारी से बाजार गुलजार, ट्रैफिक जाम से परेशानी
Eid ul Fitr Celebrations: कोयलांचल सहित पूरे देश में ईद उल फितर का चांद दिख गया है। मुस्लिम समुदाय शनिवार को ईद की नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में अदा कर ...और पढ़ें

वासेपुर में खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़।
संवाद सहयोगी, जागरण, वासेपुर (धनबाद)। कोयलांचल सहित पूरे देश में ईद उल फितर के चांद का दीदार हो चुका है। मुस्लिम भाई शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अपने निर्धारित समय पर ईदगाह, मस्जिदों और खुले मैदानों में अदा करेंगे।
ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। वासेपुर के मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नमाज का समय निर्धारित होने के अनुसार, सभी स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी।
शुक्रवार शाम वासेपुर में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और पुरुष सभी खरीदारी में व्यस्त दिखे। मुख्य सड़क पर गहमागहमी बनी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी व्यवस्था की है ताकि रास्ते में जाम न लगे और लोगों को कोई परेशानी न हो।
हालांकि, धनबाद पुलिस ने भूली मोड़ से आर मोड़ तक पुलिस बल तैनात किया है, लेकिन पुलिस बल की कमी के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। कई घंटे तक गाड़ियां फंसी रहती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यदि पुलिस बल पर्याप्त होता, तो स्थिति बेहतर होती।