Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रंगदारी की रकम दुबई पहुंचाने में 4 लाख माह खर्च करता है गैंगस्टर प्र‍िंस, मोना और यूपी के अमन का सामने आया नाम

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 11:40 PM (IST)

    Wasseypur Gangster Prince धनबाद के वासेपुर निवासी गैंगस्टर प्रिंस खान इन दिनों साइबर अपराधियों की तर्ज तरह काम कर रहा है। रंगदारी की राशि वसूलने तथा उ ...और पढ़ें

    रंगदारी की रकम दुबई पहुंचाने में 4 लाख माह खर्च करता है गैंगस्टर प्र‍िंस। (फाइल फोटो)
    रंगदारी की रकम दुबई पहुंचाने में 4 लाख माह खर्च करता है गैंगस्टर प्र‍िंस। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रिंस के नेटवर्क में है 50 से अधिक बेरोजगारों और मजदूरों की टोली
    2. एक-एक खाताधारक को सात से आठ हजार रुपये महीने देता है प्रिंस

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के वासेपुर निवासी गैंगस्टर प्रिंस खान इन दिनों साइबर अपराधियों की तर्ज तरह काम कर रहा है। रंगदारी की राशि वसूलने तथा उसे दुबई तक मंगवाने के लिए उसके नेटवर्क में 50 से अधिक बेरोजगार और मजदूर हैं।

    उन सभी के नाम से उसने विभिन्न बैंकों में खाते खोल रखे हैं, जिनके नाम से खाता खुला है, उन्हें वह सात से आठ हजार रुपये महीने देता है, जबकि खाता खोलने वाले एजेंट को तीन हजार रुपये का भुगतान करता है।

    वीर सिंह ने पुलिस को दी जानकारी

    इस तरह वह इस मद में हर महीने लगभग चार लाख रुपये बांट रहा है। पिछले दिनों गिरफ्तार वीर सिंह ने धनबाद पुलिस का यह जानकारी दी है। वीर सिंह प्रिंस खान का वित्तीय प्रबंधन देखा करता था।

    वीर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के बाद धनबाद पुलिस ऐसे लगभग 100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों को खंगाल रही है।

    दुबई में है प्रि‍ंस, दो और लोगों के नाम पता चले

    वीर ने पुलिस को यह भी जानकारी दी है कि प्रिंस इन दिनों दुबई में रह रहा है और वहां उसे पैसा पहुंचाने में मोना नामक एक युवती के अलावा उत्तर प्रदेश के प्रमोद तथा गाजियाबाद के अभिषेक उर्फ अमन कुमार की भूमिका है। अब पुलिस इन तीनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

    खबरें और भी

    पुलिस उसके पुराने व वर्तमान ठिकानों के बारे में पता लग रही है। दिल्ली में प्रिंस के तीनों गुर्गे किन-किन लोगों के संपर्क में है, उन सभी को अब ढूंढा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें - झारखंड में BJP फिर बदलेगी चेहरे? नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा जल्द, बाबूलाल मरांडी आज करेंगे नए नामों पर मंथन

    यह भी पढ़ें - Jharkhand Crime: वो चीखी-चिल्लाई, मगर नहीं रुके दरिंदे..! चलते ट्रक में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, दो गिरफ्तार