Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रमजान का आखिरी जुमा: वासेपुर में नमाज-ए-अलविदा अदा, शनिवार को मनाई जाएगी ईद; बाजारों में रौनक

    By Md Shahid Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:04 PM (GMT+05:30)

    Eid-ul-Fitr Tomorrow: वासेपुर और धनबाद की मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज, नमाज-ए-अलविदा, अकीदत के साथ अदा की गई। इस वर्ष रमजान में पांच जुमे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वासेपुर में रमजान की आखिरी नमाज-ए-अलविदा अकीदत से अदा हुई।

    2. मुफ्ती शाहिद कासमी ने शनिवार को ईद-उल-फितर की घोषणा की।

    3. ईद की खरीदारी से धनबाद के बाजारों में विशेष रौनक दिखी।

    जागरण संवाददाता, वासेपुर (धनबाद)। रमजान मुबारक का पवित्र महीना जारी है और इस समय तीसरा अशरा चल रहा है, जिसे जहन्नम से आज़ादी का अशरा कहा जाता है। इस वर्ष रमजान के महीने में पांच जुमे की नमाज़ अदा की गई। शुक्रवार को मुस्लिम भाइयों ने आखिरी जुमे की नमाज़, यानी नमाज-ए-अलविदा अदा की।

    Eid ul Fitr

    वासेपुर समेत धनबाद के सभी मस्जिदों में नमाज़-ए-अलविदा अकीदत के साथ पढ़ी गई। इस मौके पर मस्जिद कमेटियों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज़ियों की संख्या काफी अधिक रही, जिससे मस्जिदों में रौनक देखने को मिली।

    रमजान के आखिरी जुमे के मौके पर दैनिक जागरण ने वासेपुर इमारत-ए-सरिया के मुफ्ती शाहिद कासमी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि चांद 29 का नहीं होने के कारण शुक्रवार को नमाज़-ए-अलविदा अदा की गई और अब शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि चांद देखने के बाद मस्जिदों में इतिकाफ कर रहे रोजेदार अपने घर लौटकर ईद की तैयारियों में जुट जाएंगे। इतिकाफ रमजान के अंतिम दिनों में की जाने वाली एक विशेष इबादत है।

    वहीं, ईद को लेकर बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग सेवई और लच्छे की खरीदारी करते नजर आए, जबकि महिलाएं भी जमकर खरीदारी करती दिखीं।