Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics : झारखंड कांग्रेस में सब ठीक नहीं, युवा विंग के प्रदेश सचिव ने छोड़ दी पार्टी; कहा- 3 सालों से...

    Updated: Thu, 02 May 2024 10:26 AM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। झारखंड में कांग्रेस यूथ विंग के सचिव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ समर्थकों ने ...और पढ़ें

    चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को झटका
    चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को झटका

    HighLights

    1. झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रवैये से दुखी होकर दे रहा हूं इस्तीफा : मुकेश
    2. वर्षों तक पार्टी में बिना पद पर रहते हुए सेवा का मौका मिला- मुकेश

    जागरण संवाददाता, झरिया। Jharkhand Politics In Hindi कांग्रेस में चल रहा अंतर्कलह बुधवार को सामने आ गया। झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुकेश राणा ने झरिया में पत्रकार वार्ता कर अपने सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनके समर्थकों ने भी त्याग पत्र दिया।

    इस घोषणा से कांग्रेस (Congress) पार्टी में हलचल और तेजी आ गई है। पत्रकार वार्ता में मुकेश ने कहा कि 12 वर्षों तक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम किया। वर्षों तक पार्टी में बिना पद पर रहते हुए सेवा का मौका मिला। बीते तीन वर्षों से झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का रवैया मेरे प्रति ठीक नहीं रहा है।

    बातचीत करने के तरीके से नाराजगी

    उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के बातचीत करने के तरीके व कार्यशैली से झारखंड यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उनसे नाराज हैं। यह पार्टी हित के लिए सही नहीं है। मुकेश ने कहा कि मैं उनसे काफी दुखी होकर अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

    इसकी जानकारी मैंने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास व झारखंड यूथ कांग्रेस प्रभारी इशिता सेढ़ा को दे दी है। इस दौरान निखिल शर्मा, शक्ति मिसरा, निखिल महतो, विजय कुमार, रिशु कुमार, काली प्रधान मौजूद थे।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस का नोटिस

    दिल्ली पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को अमित शाह से संबंधित एक वायरल और एडिटेड वीडियो के प्रसंग में पूछताछ के लिए तलब किया है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें नोटिस मिल चुका है और वह समय आने पर वकील के माध्यम से इसका जवाब देंगे। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष को यथाशीघ्र अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इस मामले में कई प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के नाम अब तक नोटिस जारी हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Pappu Yadav : पप्पू को क्यों नहीं मिला पूर्णिया से टिकट? कांग्रेस का आया चौंकाने वाला जवाब, RJD पर भी दिया रिएक्शन

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार को बड़ा झटका! चुनाव के बीच कद्दावर नेता ने दिया JDU से इस्तीफा