Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: तामिलनाडु में बंधक बनाए गए दुमका के 11 मजदूर हुए रिहा, 28 को पहुंचेगे धनबाद

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 09:09 PM (GMT+05:30)

    दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के 11 मजदूरों तमिलनाडु में बंधक बनाए गए थे। सोमवार को ये मजदूर रिहा करा लिए गए हैं। पुलिस प्रशासन व श्रम विभाग की मदद और त ...और पढ़ें

    तामिलनाडु में बंधक बनाए गए दुमका के 11 मजदूर 28 को पहुंचेंगे धनबाद (सांकेतिक तस्वीर)
    तामिलनाडु में बंधक बनाए गए दुमका के 11 मजदूर 28 को पहुंचेंगे धनबाद (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, दुमका। तमिलनाडु में बंधक बनाए गए दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के 11 मजदूरों को सोमवार को रिहा कर दिया गया। पुलिस प्रशासन व श्रम विभाग की मदद से तमिलनाडु के स्थानीय एनजीओ के सहयोग से इन मजदूरों को बंधन मुक्त किया गया है।

    सभी 28 अगस्त को धनबाद पहुंच जाएंगे और वहां से दुमका लाया जाएगा। सोमवार को पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार ने बताया कि सभी मजदूरों को स्थानीय एनजीओ के सहयोग से संबंधित ट्रेन में बिठा दिया गया है।

    रिहाई के बदले की पैसों की मांग

    28 अगस्त की सुबह सभी धनबाद स्टेशन में पहुंच जाएंगे। वहां से इन्हें दुमका लाया जाएगा। इन मजदूरों को बंधक बनाने वाले कपड़ा कंपनी के लोगों ने मारपीट भी की है।

    यहां बता दें कि रोजगार की तलाश में चार दिन पहले रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहाड़ी से तामिलनाडु गए 11 मजदूरों को वहां पर बंधक बना लिया गया था। रिहाई के बदले में परिवार वालों से पैसों की मांग की जा रही थी।

    दो परिवार ने 25 हजार रुपया भेज भी दिया। रविवार की शाम पीड़ित परिवार ने एसपी से सभी की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन और श्रम विभाग के सहयोग से मजदूर को वहां से बंधन मुक्त करने की कवायद शुरू हुई।