दुमका SKMU में ABVP आंदोलन को मिला पूर्व CM अर्जुन मुंडा का समर्थन, छात्रों को बताया राज्य का भविष्य
Dumka News: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर अभाविप के बेमियादी भूख हड़ताल का पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने समर्थन किया है।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा। (फोटो साैजन्य)
HighLights
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अभाविप के आंदोलन का समर्थन किया।
छात्रों की परीक्षा अनियमितताओं, लंबित परिणामों सहित कई मांगें हैं।
मुंडा ने सरकार से छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।
जागरण संवाददाता, दुमका। छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे अभाविप (ABVP) के आंदोलन और छात्रहित से जुड़ी मांगों का समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है-झारखंड के छात्र हमारे राज्य का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।
मुंडा ने कहा है-उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका एवं इसके अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं, लंबित परीक्षाओं एवं परिणामों, पुनर्मूल्यांकन में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
छात्रों की मांगों में प्रशासनिक भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच, छात्र शिकायत समाधान केंद्र, बेहतर छात्रावास, पुस्तकालय, यूजी सीटों की बहाली, बीएड की सीटें बढ़ाने, एलएलबी की पढ़ाई शुरू करने तथा समयबद्ध पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है-यह अत्यंत चिंताजनक है कि विद्यार्थियों को अपनी बुनियादी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन और भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन और झारखंड सरकार को छात्रों की आवाज गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुननी चाहिए तथा आंदोलनरत विद्यार्थियों से तत्काल संवाद स्थापित करना चाहिए।
सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन सभी मांगों पर समयबद्ध, पारदर्शी एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। छात्रों का समय, शिक्षा और भविष्य प्रशासनिक लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस संदेश के बाद अभाविप के आंदोलन को गति मिली है वहीं इस संदेश के जरिए भाजपा ने झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर आंदोलित जेन जी को मिजाज को कैंपस में भी तल्ख बनाए रखने की पहल की है।
इतना ही नहीं इससे पूर्व नियुक्तियों में हुई घोटालों के मुद्दे पर बीते दिन विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी भी दुमका में आकर प्रर्दशन कर चुके हैं। मतलब यह कि भाजपा झारखंड में जेन जी और छात्रों के मुद्दों के आसरे हेमंत सरकार पर हमलावर मूड में है।
झारखंड के छात्र हमारे राज्य का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी। उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।
— Arjun Munda (@MundaArjun) September 16, 2026
सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय एवं इसके अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं, लंबित परीक्षाओं एवं परिणामों,
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।