Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: पैसे नहीं देने पर ऑटो चालक ने मालकिन को मारी गोली, गंभीर हालत में महिला को धनबाद किया गया रेफर

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 09:14 AM (IST)

    Jharkhand News शनिवार की रात करीब दो बजे एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली महिला के पेट में लगी है। पुलिस का कहना है कि रात को नशे मे ...और पढ़ें

    पैसे नहीं देने पर ऑटो चालक ने मालकिन को मारी गोली, गंभीर हालत में महिला को धनबाद किया गया रेफर
    पैसे नहीं देने पर ऑटो चालक ने मालकिन को मारी गोली, गंभीर हालत में महिला को धनबाद किया गया रेफर

     जागरण संवाददाता, दुमका। Jharkhand Crime: दुमका नगर थाना क्षेत्र से शनिवार की रात करीब दो बजे एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां हांसदा क्लीनिक के सामने मांझी टोला में पैसा नहीं देने पर ऑटो चालक रूपलाल हांसदा ने 35 वर्षीय संगीता किस्कू को गोली मार दी।

    गोली महिला के पेट में लगी है। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया।

    ऑटो की मालकिन है महिला

    मांझी टोला की रहने वाली महिला अपने बेटे और बेटी के साथ रहती है। उसका एक ऑटो है, जिसे जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव का रहने वाला रूपलाल हांसदा चलाता है। रूपलाल रोज शाम को ऑटो महिला के घर पर लगाने के बाद अपने गांव चला जाता है। कभी कभार देर होने पर मालकिन के घर में भी रुक जाता है।

    नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला से मांगे थे पैसे

    पुलिस का कहना है कि रात को नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला से पैसों की मांग की थी। महिला ने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक महिला के पेट में गोली मारकर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

    आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

    सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना का कारण पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।

    खबरें और भी