दुमका में बाबूलाल मरांडी का आह्वान, भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की नीतियां
Babulal Marandi: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुमका के महारो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और ...और पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी।
HighLights
बाबूलाल मरांडी ने दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक।
संगठन मजबूत करने और आगामी रणनीति पर हुआ विचार-विमर्श।
कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान।
संवाद सूत्र जागरण, चिकनियां (दुमका)। जामा विधानसभा क्षेत्र के महारो में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर रणनीति तैयार की गई।
बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और आम जनता के बीच जाकर सरकार की केन्द्र सरकार नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जरमुंडी विधायक देवेन्द्र कुंवर, भाजपा नेता सुरेश मुर्मू, जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार, मंडल अध्यक्ष रामयश कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिप सदस्य अनिता देवी, इंद्रकांत यादव, कालेश्वर लायक, रमेश मुर्मू, राजू पुजहर, मनोज हांसदा, महेन्द्र मंडल, भोला मांझी आदि मौजूद थे।