Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावण में बाबा बासुकीनाथ दर्शन: शीघ्र दर्शनम कूपन अब 500 रुपये का, कई अनुष्ठान बंद

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:03 PM (GMT+05:30)

    श्रावण माह में बाबा बासुकीनाथ मंदिर में शीघ्र दर्शनम के लिए श्रद्धालुओं को 500 रुपये का कूपन लेना होगा, जबकि सामान्य दिनों में यह 300 रुपये का होता है ...और पढ़ें

    बाबा बासुकीनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़। (फाइल फोटो)

    बाबा बासुकीनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. श्रावण माह में शीघ्र दर्शनम कूपन 500 रुपये का।

    2. सामान्य दिनों में शीघ्र दर्शनम के लिए 300 रुपये।

    3. श्रावण में श्रृंगार, वीआईपी पूजा सहित कई अनुष्ठान बंद।

    संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (धनबाद)। सावन के महीने में देवघर में विश्व प्रसिद्ध एक माह का श्रावणी मेला आयोजित होता है। देवघर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद भोलेनाथ के भक्त बाबा बासुकीनाथ मंदिर पहुंचते हैं। बाबा बासुकीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक तथा भोलेनाथ के शीघ्र दर्शन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाएगी।

    Dumka News

    श्रद्धालु शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था के तहत 500 रुपये तक कूपन कटवा कर लंबी कतार में लगने के
    बजाए भोलेनाथ का शीघ्र दर्शन कर सकते हैं। जबकि साल के अन्य महीनों में शीघ्र दर्शनम के लिए 300 रुपए का टोकन राशि तय है। यह निर्णय बासुकीनाथ धाम मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन सभागार में पंडा पुरोहितों के साथ हुए बैठक के दौरान एसडीओ कौशल कुमार की मौजूदगी में लिया गया है।

    शीघ्र दर्शनम के कूपन वाले श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक जलाभिषेक कराने के लिए मंदिर प्रबंधन के द्वारा सीधे विशेष मार्ग के रास्ते से गर्भगृह में प्रवेश कराया जाता है। वहीं बैठक में एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम जानकारियों को साझा किया। उन्होंने पंडा पुरोहितों से आग्रह किया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

    इस मौके पर बासुकीनाथ नपं अध्यक्ष वीणा देवी, उपाध्यक्ष रोहित राउत, बीडीओ कुंदन भगत, सीओ सह मंदिर प्रभारी संजय कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सारजेन मरांडी, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा, कुंदन झा, सारंग बाबा, कुंदन पत्रलेख, दामोदर पंडा, मंगरू, सुभाष राव, रविंद्र मोदी, अमित कुमार, मदन झा, ब्रजेश झा, गौतम राव, उदय मंडल, कपिलदेव पंडा, गुड्डू ठाकुर, नंदकिशोर, रवि कुमार, ज्योतिष कुंवर सहित अन्य मौजूद थे।

    खबरें और भी

    बासुकीनाथ मंदिर खुलने की समय अवधि निर्धारित

    श्रावण माह के दौरान सोमवार एवं मंगलवार को पूर्वाह्न दो बजकर पांच मिनट में गर्भगृह के कपाट खोल दिए जाएंगे। कांचा जल पूजन उपरांत पुरोहित पूजन प्रारंभ होगी एवं सुबह तीन बजे भोर से आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह के कपाट खोल दिए जाएंगे। जबकि बुधवार से रविवार के दिन सुबह दो बजकर 20 मिनट में गर्भगृह के कपाट खोले जाएंगे।

    स्थानीय लोगों के द्वारा कांचा जल पूजन एवं पुरोहित पूजन के उपरांत सुबह तीन बजकर 15 मिनट से आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह के कपाट खोल दिए जाएंगे। जबकि सोमवार एवं सोमवार एवं मंगलवार को अरघा की व्यवस्था रहेगी। जबकि अन्य दिनों में भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था बहाल की जाएगी।

    श्रावण माह में कई धार्मिक अनुष्ठान बंद

    बाबा बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए श्रावण माह से लेकर अढ़ैया मेला तक श्रद्धालुओं के द्वारा किए जाने वाले श्रृंगार पूजन की व्यवस्था बंद रहेगी। इसके अलावे श्रावण माह के दौरान वीआईपी पूजा बंद रहेगी। इस दौरान गर्भगृह में किए जाने वाले फुलाइस, गर्भगृह में रुद्राभिषेक पूजा, चौपहरा पूजा आदि पर भी पूर्णतः रोक रहेगी।