Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला 2026: जगमग होगा बासुकीनाथ, 300 सेंसर लाइट और फ्लड लाइट से रोशन होंगे कांवड़िया पथ

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:53 PM (IST)

    श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ में लाइटिंग की त्रिस्तरीय व्यवस्था की जा रही है, जिसमें 300 सेंसर लाइटें और फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। ...और पढ़ें

    जगमग होगा बासुकीनाथ

    जगमग होगा बासुकीनाथ

    HighLights

    1. श्रावणी मेला के लिए बासुकीनाथ में त्रिस्तरीय लाइटिंग व्यवस्था।

    2. 300 सेंसर लाइटें और फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी।

    3. तैयारियों की जानकारी देने में विभाग कर रहे आनाकानी।

    जागरण संवाददाता, दुमका। श्रावणी मेला में बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र को जगमग करने के लिए त्रिस्तरीय तैयारियां हो रही है। मेला क्षेत्र से लेकर कांवरिया पथों पर पर्याप्त रोशनी जिला प्रशासन, बिजली विभाग वर्क्स डिविजन और नगर पंचायत बासुकीनाथ के माध्यम से लाइटिंग की चकाचक व्यवस्था की जाएगी। 

    बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में स्थित पोल खंभाें पर तिरंगा स्पाइलर, हाई मास्क लाइट, सोलर लाइट व हैलोजन लाइट लगाने व दुरुस्त करने का काम बासुकीनाथ नगर पंचायत के माध्यम से हो रहा है। 

    300 सेंसर लाइट खरीदे

    बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में बिजली की खपत व बर्बादी कम करने के उद्देश्य से बासुकीनाथ नगर पंचायत 300 सेंसर लाइट क्रय कर चुकी है। हालांकि यह लाइट वहीं अधिष्ठापित किए जाएंगे जहां इसकी जरूरत होगी। जहां की लाइट खराब हो चुकी है वहां भी बदल कर नई सेंसर लाइट हीं लगाई जाएगी। 

    इसके अलावा तिरंगा स्पाइलर लाइट बिजली विभाग, जिला प्रशासन और बासुकीनाथ नगर पंचायत अलग-अलग चिह्नित जगहों पर लगाएंगे। मुख्य पथ, कांवरिया पथ, कांवड़िया रूट लाइन में जिला प्रशासन और बिजली विभाग

    की ओर से फ्लड लाइट, स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। दुमका-देवघर और भागलपुर-हंसडीहा- बासुकीनाथ पथ पर लाइट लगाने का जिम्मा बिजली विभाग पर है।

    उपायुक्त कर रहे हैं लगातार समीक्षा, विभाग छुपा रहे जानकारी

    श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा बासुकीनाथ मेला क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर न सिर्फ तैयारियों का जायजा ले रहे हैं बल्कि तमाम कार्याें को पारदर्शी तरीके से समय पर धरातल पर उतारने का निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद बासुकीनाथ नगर पंचायत और बिजली विभाग की ओर से जानकारियां उपलब्ध कराने में आनाकानी व कंजूसी की जा रही है। 

    बासुकीनाथ नगर पंचायत की हालत सबसे अराजक है और यहां किसी भी स्तर पर सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कोई तैयार नहीं है। मंगलवार को जब बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सार्जन मरांडी से मेला क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने के बजाए विभाग के जेई सुशांत से बात कर लेने की सलाह दी। 

    खबरें और भी

    जब इस बारे में सुशांत से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने गाेल-मटोल जानकारी देकर काम चलाने की कोशिश की। प्रोटोकाल का हवाला देते हुए कहा कि वह ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं।ऐसे में मेला क्षेत्र में हो रही तैयारियों की पुख्ता व पारदर्शी जानकारी श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के दावों पर सवाल है।