Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उठाया बैग और ओडिशा चल दिए भाजपा नेता, 35 पूर्व पार्षद सहित 45 की टोली साथ में; रघुवर दास के शपथ समारोह में होंगे शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 09:50 AM (IST)

    Raghubar Das Oath Ceremony रघुवर दास ओडिशा राज्य के राज्यपाल के रूप में 31 अक्टूबर को शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व मेयर ...और पढ़ें

    35 पूर्व पार्षद सहित 45 की टोली के साथ चंद्रशेखर ओडिशा रवाना, रघुवर दास के शपथ समारोह में होंगे शामिल
    35 पूर्व पार्षद सहित 45 की टोली के साथ चंद्रशेखर ओडिशा रवाना, रघुवर दास के शपथ समारोह में होंगे शामिल

    HighLights

    1. 31 को रघुवर दास के शपथ समारोह में होंगे शामिल
    2. भुवनेश्वर से लेकर भगवान जगन्नाथ का करेंगे दर्शन

    आशीष अंबष्ठ, धनबाद। Raghubar Das Shapath: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भुवनेश्वर में ओडिशा राज्य के राज्यपाल के रूप में 31 अक्टूबर को शपथ लेंगे। धनबाद में राजनीतिक हल चल बढ़ गई है।

    हल चल बढ़े भी क्यों नहीं? पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल 35 पूर्व पार्षद के साथ 45 लोगों को टोली लेकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर रविवार को रवाना हो गए हैं। चार दिन तक भुवनेश्वर से लेकर पूरी तक भ्रमण सभी को कराया जाएगा।

    पूर्व पार्षद के साथ चंद्रशेखर अग्रवाल चल दिए

    किसी को भनक तक नहीं लगी ओर पूर्व पार्षद के साथ चंद्रशेखर अग्रवाल चल दिए। अगले साल लोकसभा व विधान सभा चुनाव है,। ऐसे में, झारखंड की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले रघुवर दास के वे काफी करीबी भी है।

    धनबाद नगर निगम का पद महिला के लिए होने के बाद अब इनकी नजर विधानसभा व लोकसभा पर है। धनबाद नगर निगम का क्षेत्र भी काफी बड़ा है।

    धनबाद, सिंदरी, झरिया, बाघमारा विधान का कुछ भाग लोकसभा क्षेत्र में आता है, जबकि धनबाद विधानसभा का इलाका इन 35 पार्षद के कार्य क्षेत्र में पड़ता है। अगर इनका सहयोग इसी तरह मिलता रहा, तो नैया पार करने में परेशानी नहीं होगी।

    दलगत भावना से उठ कर पूर्व पार्षद हो रहे शामिल

    पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जो भी सदस्य जा रहे हैं। वे सभी विभिन्न राजनीतिक दल के समर्थक है। वामदल, कांग्रेस, जेएमएम, भाजपा समर्थक के लोग शामिल हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Jharkhand Weather: बढ़ी ठंड... 15 डिगी सेल्सियस से नीचे लुढ़का तापमान, अलर्ट जारी; हो सकती हैं ये बीमारियां

    लूट का था इरादा तो बाइक व बैग सुरक्षित कैसे? मीनापुर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की हत्या की कोशिश, कमर में फंसी गोली