Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका में करेंगे झारखंड के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, लगभग 199 करोड़ में बनकर हुआ तैयार

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 10:15 AM (IST)

    मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका के कुमड़ाबाद में नवनिर्मित उच्चस्तरीय पुल का उद्घाटन करेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दुमका में सुरक्षा व्‍यवस्‍था ...और पढ़ें

    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।
    झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

    जासं, दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका के कुमड़ाबाद में नवनिर्मित उच्चस्तरीय पुल का उद्घाटन करेंगे। वह रांची से सीधे कार्यक्रम स्थल के निकट बनाए गए हेलीपैड पर चौपर से उतरेंगे और यहां पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 2.34 किमी लंबा पुल का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की खास पहल: प्‍याज की कीमत कम करने के लिए अब होगा यह काम, धड़ाधड़ दाम होंगे कम...

    मुख्‍यमंत्री करेंगे कई अन्‍य परियोजनाओं का भी उद्घाटन

    राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस पुल का निर्माण कराया है। पुल निर्माण में 198.11 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पुल की चौड़ाई 16 मीटर है और सात स्पैन के बीच में पुल को 30 मीटर चौड़ा किया गया है।

    इस पुल के बनने से मकरमपुर से दुमका जिला मुख्‍यालय की दूरी मात्र 15 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि पहले यह दूरी 30 किलोमीटर थी। सीएम यहां कई अन्य योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यहां जर्मन हैंगर बनकर पूरी तरह से तैयार है।

    खबरें और भी

    सीएम के आगमन को लेकर दुमका में सुरक्षा व्‍यवस्‍था सख्‍त

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आयोजन स्थल मकरमपुर गांव में अधिकारियों संग डटे रहे। मौके पर पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, जिले के वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी मौजूद थे।

    कल सीएम पलामू के लिए होंगे रवाना

    कार्यक्रम स्थल पर लोगों के सुविधा के लिए कई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    मुख्यमंत्री कार्यक्रम के उपरांत राजभवन दुमका के लिए रवाना होंगे व रात्रि विश्राम दुमका में करेंगे। यहां से अगली सुबह पलामू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: नाबालिग बच्चे और अभिभावक हो जाएं अलर्ट, किया यह काम तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें; DSP का सख्त आदेश