Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: संताल परगना की सीटों पर कांग्रेस की नजर! दुमका-देवघर से पहली बार बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता

    By Rohit Kumar Mandal Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 25 Dec 2023 03:48 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने पार्टी में फेरबदल कर नया फ्लेवर देने की पहल की है। कांग्रेस के खाते में झारखंड में सिर्फ लोकसभा सीट चाईबासा ...और पढ़ें

    Jharkhand Politics: संताल परगना की सीटों पर कांग्रेस की नजर! दुमका-देवघर से पहली बार बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता
    Jharkhand Politics: संताल परगना की सीटों पर कांग्रेस की नजर! दुमका-देवघर से पहली बार बनाए गए प्रदेश प्रवक्ता

    HighLights

    1. जीए मीर को झारखंड का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है।
    2. झारखंड में कांग्रेस के पास लोकसभा सीट चाईबासा है।

    जागरण संवाददाता, दुमका। लोकसभा चुनाव से महज चार माह पहले कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर सांगठनिक फेरबदल कर पार्टी को नया फ्लेवर देने की पहल की है। झारखंड में अभी कांग्रेस के खाते में मात्र लोकसभा सीट चाईबासा है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य के 14 में से नौ सीट हिस्से में मिला था, जिसमें दो सीट कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाली पार्टी झाविमो को दिया था।

    अब झारखंड में झाविमो अस्तित्व में नहीं है। बाबूलाल मरांडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे 2024 के चुनाव में आइएनडीआइए में नई कमेस्ट्री तैयार कर सीटों का बंटवारा है। झाविमो की जगह जदयू की एंट्री हो सकती है। इसके लिए जदयू भी हाथ-पैर मारना चालू कर दिया है।

    जीए मीर को बनाया गया झारखंड कांग्रेस प्रभारी

    बहरहाल, बदलते राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस ने झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडेय को यूपी शिफ्ट करते हुए यहां का प्रभारी जीए मीर को बनाया है। जीए मीर झारखंड के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल को भी देखेंगे। सांगठनिक विस्तार में कांग्रेस ने इस 17 प्रदेश प्रवक्ताओं को मनोनीत किया है। इसमें दो प्रदेश प्रवक्ता संताल परगना के दुमका और देवघर जिले से भी पहली बार बनाए गए हैं।

    कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने क्या कुछ कहा

    दुमका से यह जिम्मेदारी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह को सौंपी गई है, जबकि देवघर से राजेंद्र दास को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस में एनएसयूआइ से जुड़े हैं। युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी के बाद अब आलाकमान ने प्रदेश स्तर पर जो जिम्मेदारी तय की है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

    खबरें और भी

    श्यामल ने कहा कि भाजपा के हर सवाल का जवाब अब उसके ही अंदाज में दिया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए बेहतर प्रदर्शन करे इसके लिए माहौल बनाया जाएगा।

    इधर, श्यामल को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने खुशी जताया है। जिला अध्यक्ष महेशराम चंद्रवंशी, सुशील मरांडी, अरबी खातून, प्रो. मनोज अंबष्ट, प्रेम कुमार साह, संजीत सिंह, महबूब आलम, अरविंद कुमार, शहरोज शेख, अली इमाम टिंकू, सुनील किस्कू, सत्यनारायण यादव, युगल किशोर सिंह, कृष्णानंद झा, राजीव जायसवाल, ममता साह समेत कई कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी है।

    ये भी पढ़ें: Raid In Dhanbad Jail: धनबाद जेल में छापा, एक दर्जन कैदियों से पूछताछ; गैंगस्टर अमन की हत्या के बाद एक्शन में प्रशासन

    ये भी पढ़ें: General Ticket Online: अगर मोबाइल से बुक करते हैं जनरल टिकट तो हो जाएं सावधान! रेलवे ने जारी की है नई गाइडलाइंस