Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बाबूलाल मरांडी गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग...' पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव का भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पर निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 06:45 PM (IST)

    पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी को आड़े हाथों ले लिया। उन्‍हों ...और पढ़ें

    बाबूलाल मरांडी और विधायक प्रदीप यादव की फाइल फोटो।
    बाबूलाल मरांडी और विधायक प्रदीप यादव की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, दुमका। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को कुत्ता तो नहीं काटा है, लेकिन गिरगिट जरूर छू लिया है। तभी तो वह गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं। यह बात पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने मंगलवार को परिसदन में मीडिया से बात करते हुए कही।

    बाबूलाल गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर: प्रदीप यादव

    उन्‍होंने कहा कि बाबूलाल कभी पानी पी-पीकर भाजपा की बखिया उधेड़ते थे। कहते थे कि अगर भाजपा दूसरी बार केंद्र में सत्ता में आई, तो जनता को कटोरा लेकर भीख मांगना पड़ेगा।

    वही बाबूलाल आज भाजपा और नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते। वह गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर हैं। उन्हें घूमने की बीमारी है। सब कुछ फ्री में मिल जाता है। उनकी बात को जनता गंभीरता से नहीं लेती है।

    वह आगे कहते हैं, बाबूलाल के साथ काफी करीब से काम किया है। वह कहते हैं कि उन्हें कुत्ता तो नहीं काटा है, यह भाषा लोकल स्तर की है। वह अपने मन से कुछ नहीं कहते हैं। जो सलाह दी जाती है, उस पर विचार को व्यक्त करते हैं।

    गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में मलेरिया के प्रकोप के नेता ही प्रमंडल के अधिकारी गए थे। बच्चों का मरना दुखदाई है। उस गांव में सड़क तक नहीं है। पता चला कि दो बार सड़क मंजूर हुई, लेकिन वन विभाग की बाधा की वजह से काम नहीं हो सका। मुख्यमंत्री से बात हुई है, वह सड़क के क्लीयरेंस में लगे हुए हैं।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    हेमंत सरकार के कार्यक्रम जनता के लिए लाभकारी: विधायक

    उन्‍होंने कहा कि भाजपा 18 साल तक सत्ता में रही है। वह कहती है कि सड़क नहीं बनी है, यह बात हास्यास्पद लगती है। बाबूलाल को इसके बारे में नहीं बोलना चाहिए। असलियत है कि इस गांव के लोग इलाज से भागते हैं। मलेरिया का छिड़काव हुआ तो लोगों ने विरोध किया है।

    कहा कि पूरे राज्य में तीसरे चरण के तहत प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम यूनिक है। जनता के लिए बहुत लाभकारी है।

    दूसरे चरण में सरकार सर्व जन पेंशन योजना लेकर आई, इससे लोगों को लाभ मिला। एक मात्र ऐसा राज्य है जहां 60 साल के लोगों को पेंशन मिली है। इस बार सरकार अबुआ आवास योजना लेकर आई है। लोग आवेदन दे रहे हैं। यह भी एक अनुकूल योजना है।

    कह सकते हैं कि 23 साल में ग्रामीणों के अनुकूल कोई सरकार काम कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री ने दो साल से प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का पैसा रोककर रखा है।

    सरकार ने निर्णय लिया है कि अगर केंद्र देर से पैसा दे रही तो यहां के लोगों के लिए अपनी योजना शुरू की जाए। भाजपा केवल बरगलाने का काम करती है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: लातेहार में जंगली हाथियों का उत्पात, गजराज ने किसानों की उड़ाई नींद; तैयार फसलों को किया बर्बाद

    यह भी पढ़ें: Dhanbad News: ऐसा क्या हुआ कि इस अस्पताल में इमरजेंसी में बढ़ाए गए 200 बेड, हर दिन क्यों हो रहा हंगामा?