Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका में गाय चराने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहाड़ ले जाकर की दरिंदगी; तीन आरोपी गिरफ्तार 

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:33 AM (IST)

    दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ...और पढ़ें

    नाबालिग से गैंगरेप। सांकेतिक फोटो

    नाबालिग से गैंगरेप। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

    2. जरमुंडी थाना क्षेत्र में हुई घटना, तीन युवक गिरफ्तार।

    3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा।

    संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। जरमुंडी थाना के ग्रामीण इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सामूहिक दुष्कर्म (Dumka Gang Rape की घटना 9 मई की है।

    पीड़िता के भाई द्वारा जरमुंडी थाना में दर्ज प्राथमिक के मुताबिक गाय चराने गई उसकी बहन के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

    पीड़िता के भाई के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान करते हुए तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    पहाड़ पर ले जाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म

    नाबालिग के भाई द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार नौ मई को पीड़िता गाय चराने गई थी। इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे तीन युवक उसे जबरन पास के पहाड़ पर ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    इसी बीच पीड़िता की मां, बेटी के लिए खाना लेकर पहुंची और बेटी को वहां नहीं पाकर परेशान होने लगी। वह इधर-उधर तलाश की और फिर उसे यह सूचना दी। पीड़िता के भाई, पिता एवं उसके मित्र ने खोजबीन शुरू किया।

    नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हालात में मिले आरोपी 

    इसके बाद नाबालिग के माता-पिता, भाई, उसके मित्र एवं अन्य लोगों द्वारा आसपास स्थित पहाड़ पर खोजबीन की गई। पीड़िता का नाम लेकर आवाज लगाने पर उसके रोने की आवाज सुनाई दी।

    खबरें और भी

    पास पहुंचने पर पीड़िता को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। लोगों को देखते ही दो युवक मौके से भागने में कामयाब रहे, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया।

    पुलिस के शिकंजे में तीनों आरोपी

    स्वजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़े गए युवक की निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    घटना में शामिल युवकों का नाम विकास हेंब्रम, साहेब मुर्मू और मिथुन सोरेन है। तीनों एक ही गांव दलदली के निवासी हैं। मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकाला। चार दिनों के बाद मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। -दयानंद साह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, जरमुंडी