Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका में अनुभव प्रमाण-पत्र की शर्त पर नए संवेदक नाराज, हर घर जल योजना की निविदा रद करने की मांग

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:40 PM (IST)

    Dumka Contractors Protest: जिला परिषद की जलमीनार और जलापूर्ति योजना की निविदा शर्तों को लेकर संवेदक संघ में नाराजगी है। ...और पढ़ें

    कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपते ठेकेदार। (फोटो जागरण)

    कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपते ठेकेदार। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, दुमका। जिला परिषद की ओर से जलमीनार निर्माण, जलापूर्ति योजना और हर घर जल योजना के लिए निकाली गई निविदा को लेकर संवेदकों में नाराजगी है। संवेदक संघ ने सोमवार को कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर निविदा की शर्तों को अव्यावहारिक और नए संवेदकों के साथ अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल रद करने की मांग की है।

    संवेदकों का कहना है कि निविदा में भाग लेने के लिए समान प्रकृति के कार्य का अनुभव प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया है, जबकि जिला परिषद विभाग ने पहले कभी जलमीनार निर्माण का कार्य कराया ही नहीं है। ऐसे में नए संवेदक इस प्रकार का अनुभव प्रमाण-पत्र कहां से लाएंगे।

    उनका आरोप है कि एक ओर विभाग हर तीन-तीन माह में नए संवेदकों का निबंधन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ऐसी शर्तें लगाकर उन्हें निविदा प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इस प्रकार की शर्तें प्रतिस्पर्धा की भावना के विपरीत हैं और इससे कुछ चुनिंदा लोगों को ही लाभ मिलने की आशंका है।

    उन्होंने मांग की कि निविदा की शर्तों में संशोधन कर सभी योग्य एवं निबंधित संवेदकों को समान अवसर दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक अभियंता से संशोधित शर्तों के साथ नई निविदा जारी करने की मांग की।

    चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन की रणनीति बनाने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर संवेदक संघ के कई सदस्य उपस्थित थे। 

     

    खबरें और भी