Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी के साथ 3 साल से कर रहा था रेप, आरोपी पिता दुमका से गिरफ्तार; मां के खातिर दरिंदगी सहती रही पीड़िता

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 01:24 AM (IST)

    दुर्गापुर पुलिस ने दुमका से एक पिता को अपनी 15 वर्षीय बेटी का तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करा ...और पढ़ें

    आरोपी को लेकर जाती पुलिस। फोटो जागरण

    आरोपी को लेकर जाती पुलिस। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, दुमका। बंगाल के दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस ने तीन साल से अपनी 15 साल की बेटी का यौन शोषण करने वाले 47 साल के आरोपित पिता को सोमवार की सुबह शहर दुमका से गिरफ्तार किया।

    पुलिस उसे अदालत में पेश करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई। आरोपित के खिलाफ पत्नी ने ही 31 मई को दुर्गापुर के एक थाना में मामला दर्ज कराया था। आरोपित एक कंपनी में प्रबंधक है और चार माह पहले ही यहां का काम संभाला था।

    दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी मानसिक रूप से बीमार है। उसने कुछ माह पहले आत्महत्या का प्रयास किया था। बेटी को इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां पर किसी का तरह सुधार नहीं आया।

    अप्रैल माह में बेटी के उपचार के लिए पति के साथ वेल्लोर गए। उपचार के क्रम में बेटी ने डॉक्टर को सारी बात बताई। मां ने वेल्लोर से ही पहले जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई और फिर 31 मई को दुर्गापुर के एक थाना में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

    खबरें और भी

    सोमवार को संबंधित थाना की पुलिस दुमका आई और नगर थाना के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार आरोपित का कहना था कि पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं है। कुछ गलत नहीं किया है। पत्नी ने बेटी का सहारा लेकर साजिश के तहत फंसाया है।

    मां की खातिर सहती रही दरिंदगी

    वेल्लोर में पीड़िता की हालत देखकर डॉक्टरों को शक हुआ। उन्होंने प्यार से पूछा तो किशोरी ने आपबीती सुनाई। बताया कि पिता तीन साल से उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं।

    जब भी इसके खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास किया तो पिता ने मां को छोड़ देने की धमकी दी। पिता उसकी वजह से मां को नहीं छोड़ दें, इसलिए चुपचाप सब सहती रही।

    बंगाल की पुलिस ने बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में एक कंपनी के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे साथ लेकर चली गई है। मामला दुर्गापुर के एक थाना से संबंधित है। -अशोक राम, नगर थाना प्रभारी, दुमका